चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को बनाया अपना निशाना, लाखों रुपए के जेवरात लेकर हुए फरार
सिवान के बड़हरिया में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को अपना निशाना बनाया है। चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के करबला बाजार की है।

सिवान : सिवान के बड़हरिया में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को अपना निशाना बनाया है। चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के करबला बाजार की है। बताया जा रहा है कि मथुरापुर के रहने वाले पीड़ित स्वर्ण व्यवसाई अनिल कुमार सोनी ने करीब एक साल पहले ही इस दुकान की शुरुआत की थी।
दुकानदार अनिल कुमार सोनी रोज की तरह बीते शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे
आपको बता दें कि दुकानदार अनिल कुमार सोनी रोज की तरह बीते शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि रात के अंधेरे में उनकी दुकान को निशाना बनाया जाएगा। अगली सुबह जब बगल के दुकानदार ने दुकान की दीवार टूटने और चोरी की घटना की जानकारी दी, तो पीड़ित दुकानदार सूचना मिलते ही दुकान पर पहुंचा। दुकान पर पहुंचने पर दीवार टूटी हुई मिली और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।
चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर प्रवेश किया था और फिर रखे कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए थे
चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर प्रवेश किया था और फिर दुकान में रखे कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए थे। दुकान से लाखों रुपए के जेवरात चोरी होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों के बीच चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि अज्ञात चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके।
सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट













