बिहार के अगले मुख्यमंत्री का तय हो गया नाम! चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है

Nitish Kumar

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है. चिराग ने कहा कि गठबंधन के भीतर सरकार बनाने को लेकर सहमति बन चुकी है और बहुत ही जल्द पता चल जाएगा कि प्रदेश में किस दल का मुख्यमंत्री होगा. उन्‍होंने कहा कि औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा सभी घटक दल के लोग बैठकर करेंगे. 

चिराग पासवान ने कहा कि सरकार गठन को लेकर सभी घटक दलों के बीच बातचीत चल रही है और लगभग सहमति बन गई है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि औपचारिक रूप से सभी सहयोगी दलों की बैठक के बाद यह तय किया जाएगा कि किस दल के नेतृत्व में नई सरकार बनेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर सबसे लंबे समय तक बने रहने को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि प्रधानमंत्री आगे भी इसी तरह देश के विकास के लिए काम करते रहें. 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रधानमंत्री को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि यह चुनाव का समय है और ऐसे बयानों का आना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है और इससे यह संकेत मिलता है कि ममता बनर्जी को अपनी सरकार को लेकर चिंता है. 

बिहार में ‘सम्राट मॉडल' को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि गृह विभाग के मंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी अच्छा काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नई सरकार में आगे उनकी भूमिका क्या होगी, इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी

इसके साथ ही बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना पर चिराग पासवान ने कहा कि सभी को थोड़ा इंतजार करना चाहिए. उन्होंने दोहराया कि बहुत जल्द यह साफ हो जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा और किस दल से होगा.

चिराग पासवान ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मार्गदर्शन नई सरकार को लगातार मिलता रहेगा और वह सरकार को दिशा दिखाते रहेंगे. 

ईरान से जुड़े अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि यह विदेशी कूटनीति का विषय है और प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

बता दें कि इस महीने के बाद नीतीश कुमार दिल्ली चले जाएंगे, वह राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं. ऐसे में जल्द बिहार में नई सरकार बनने जा रही है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि नई सरकार में मुख्‍यमंत्री कौन और किस पार्टी का होगा.

Trending News

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
Aug 24, 2026, 8:09:00 PM
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
Aug 24, 2026, 7:52:00 PM
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
Aug 24, 2026, 7:12:00 PM
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
Aug 24, 2026, 7:11:00 PM
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
Aug 24, 2026, 7:04:00 PM
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM
अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM
राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन
राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन
Aug 24, 2026, 6:39:00 PM
डीएम की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम, 13 मामलों की हुई सुनवाई
डीएम की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम, 13 मामलों की हुई सुनवाई
Aug 24, 2026, 6:31:00 PM
टीआरई 4 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भेजी गई है अधियाचना
टीआरई 4 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भेजी गई है अधियाचना
Aug 24, 2026, 6:24:00 PM