टीआरई 4 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भेजी गई है अधियाचना
शिक्षा विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि टीआरइ 4 के तहत शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेजी गई है।

बिहार सरकार के साथ-साथ शिक्षा विभाग राज्य के सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए गंभीर है। इसी संबंध में शिक्षा विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि टीआरइ 4 के तहत शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेजी गई है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस अधियाचना में वर्ग एक से लेकर 5 तक के लिए 3847, वर्ग 6 से 8 के लिए 8563, 9 और 10 के लिए 3877 तथा वर्ग 11 और 12 के लिए 16101 अधियाचित पद बिहार लोक सेवा आयोग को भेजे गए हैं।
इसी क्रम में पुनः टीआरइ 4 के बांग्ला विषय में 90, ललित कला में 21, नृत्य में 164, मैथिली में 193, अरबी में 20, फारसी में 36, विशेष विद्यालय अध्यापक के 88, पाली में 38, प्राकृत में 63, भोजपुरी में 69, मगही में 28 एवं कृषि में 76 रिक्तियां यानी कुल 886 पूरक रिक्तियां बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी जा रही हैं। इस प्रकार से टीआरइ 4 के तहत पूर्व में बिहार लोक सेवा आयोग को भेजे गए 32,388 व्यक्तियों के साथ 886 पूरक रिक्तियां अर्थात कुल 33,274 रिक्तियों पर नियुक्ति की कार्रवाई बिहार सरकार के द्वारा की जाएगी।

बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों से एक सितंबर 2026 से 30 सितंबर तक आवेदन लिया जाएगा। बीपीएससी ने जानकारी दी है कि 30 सितंबर 2026 तक जो भी रिक्तियां आयोग को प्राप्त होगी, उसे टीआरइ 4 के तहत विज्ञापन में जोड़ दिया जाएगा।











