बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने 3 एसपी और 54 डीएसपी स्तर के अफसरों का तबादला किया है। वहीं 3 ट्रेनी बीपीएससी अफसर को उप समाहर्त्ता के पद पर पोस्टिंग मिली है। गृह विभाग ने ट्रांसफर-पोस्टिंग लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने 3 एसपी और 54 डीएसपी स्तर के अफसरों का तबादला किया है। वहीं 3 ट्रेनी बीपीएससी अफसर को उप समाहर्त्ता के पद पर पोस्टिंग मिली है। गृह विभाग ने पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी अपराजित को पटना विधि-व्यवस्था एसपी का एसपी बनाया गया है, जबकि मुकुल कुमार रंजन को समस्तीपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे पुलिस अधीक्षक आलोक रंजन को भागलपुर ग्रामीण एसपी बनाया गया है।
जारी किए गए दिशा-निर्देशों के तहत सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को अपने वर्तमान कार्यभार से मुक्त होकर तुरंत नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने को कहा गया है। कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है ताकि प्रशासनिक कामकाज में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव से हलचल मची है। राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है। तबादले के आदेश के बाद अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालनी होगी। बिहार सरकार के इस फैसले से पुलिस प्रशासन में व्यापक बदलाव होगा।













