Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट

विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन को लेकर फुलवरिया प्रखंड में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सारण शिक्षक निर्वाचन को लेकर अंचल कार्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया है।

Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट

फुलवरिया/गोपालगंज: विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन को लेकर फुलवरिया प्रखंड में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सारण शिक्षक निर्वाचन को लेकर अंचल कार्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को प्रखंड के 91 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए अंचल कार्यालय परिसर में मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षक निर्वाचन को लेकर मतदान केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। निर्धारित समय पर मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। 82 पुरुष शिक्षक मतदाता जबकि 9 महिला शिक्षक कुल 91 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

मतदान प्रक्रिया के संचालन में पीठासीन पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। वहीं, मतदान कर्मी मतदाताओं की पहचान, मतदाता सूची के सत्यापन और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में सहयोग करेंगे। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्र पर व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने की तैयारी की गई है।

मतदान केंद्र के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। स्थानीय स्तर पर शिक्षक निर्वाचन के मतदान को देखते हुए मतदान केंद्र पर पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं पूरी कर ली गई।

फुलवरिया/गोपालगंज से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM
राज्य के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इस तारीख को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
राज्य के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इस तारीख को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
Oct 22, 2026, 5:39:00 PM
तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 23 अक्टूबर को आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, स्वागत की तैयारियां पूरी
तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 23 अक्टूबर को आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, स्वागत की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 5:37:00 PM
महंगा पडा फाइनेंसर का ग्राहक से बाइक जब्त करना, उपभोक्ता आयोग ने लगाया जुर्माना
महंगा पडा फाइनेंसर का ग्राहक से बाइक जब्त करना, उपभोक्ता आयोग ने लगाया जुर्माना
Oct 22, 2026, 4:24:00 PM
पांकी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, अंचलाधिकारी व जेएलकेएम नेता ने लोगों को किया जागरूक
पांकी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, अंचलाधिकारी व जेएलकेएम नेता ने लोगों को किया जागरूक
Oct 22, 2026, 3:49:00 PM