Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी

बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के अंतर्गत दिनांक 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।

Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी

जमुई: बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के अंतर्गत दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु सहायक निर्वाची पदाधिकारी कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-सह-जिला पदाधिकारी, जमुई और पुलिस अधीक्षक, जमुई की संयुक्त अध्यक्षता में पीठासीन पदाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।

ब्रीफिंग के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, जमुई द्वारा सभी अधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और मतदान दलों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिले में कुल 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमुई के कार्यालय में एक तथा शेष 10 मतदान केंद्र जिले के सभी अंचल कार्यालयों में बनाए गए हैं।

इस निर्वाचन में जिले के कुल 6,455 मतदाता (5,252 पुरुष एवं 1,203 महिला) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 15 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। मतदान का समय सुबह 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक निर्धारित है।

निर्वाचन प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए Presiding App के संबंध में निर्देश दिया गया कि पीठासीन पदाधिकारी सामग्री प्राप्त करने से लेकर वज्रगृह तक पहुँचने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी अनिवार्य रूप से ऐप पर अपलोड करेंगे। साथ ही मतदान दिवस पर हर दो घंटे पर मतदान प्रतिशत की अद्यतन जानकारी Presiding App पर दर्ज कर जिला नियंत्रण कक्ष को भी सूचित करेंगे। मतदान की गोपनीयता बनाए रखते हुए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, उनकी सुविधा हेतु आयोग द्वारा निर्धारित 10 वैकल्पिक पहचान पत्रों (जैसे - ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र आदि) के प्रयोग की अनुमति दी गई है। मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल, पेन या पेंसिल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए केंद्रों पर मोबाइल होल्डर और समर्पित कर्मियों की तैनाती की गई है।

सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जोनल, सुपर जोनल और स्टैटिक दंडाधिकारियों को सतर्क रहने तथा मतदान समाप्ति के उपरांत मतपेटी को निर्धारित रूट से सुरक्षित वज्रगृह तक पहुँचाने का सख्त निर्देश दिया गया।

आज की इस संयुक्त ब्रीफिंग के अवसर पर अपर समाहर्ता, जमुई, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता श्री सावन सहित सभी पीठासीन पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी और सुपर जोनल दंडाधिकारी उपस्थित थे।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट 

Trending News

 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM
राज्य के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इस तारीख को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
राज्य के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इस तारीख को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
Oct 22, 2026, 5:39:00 PM
तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 23 अक्टूबर को आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, स्वागत की तैयारियां पूरी
तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 23 अक्टूबर को आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, स्वागत की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 5:37:00 PM
महंगा पडा फाइनेंसर का ग्राहक से बाइक जब्त करना, उपभोक्ता आयोग ने लगाया जुर्माना
महंगा पडा फाइनेंसर का ग्राहक से बाइक जब्त करना, उपभोक्ता आयोग ने लगाया जुर्माना
Oct 22, 2026, 4:24:00 PM
पांकी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, अंचलाधिकारी व जेएलकेएम नेता ने लोगों को किया जागरूक
पांकी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, अंचलाधिकारी व जेएलकेएम नेता ने लोगों को किया जागरूक
Oct 22, 2026, 3:49:00 PM
सरकार की योजनाओं व जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम लोगों तक त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाएं - मुख्यमंत्री
सरकार की योजनाओं व जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम लोगों तक त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाएं - मुख्यमंत्री
Oct 22, 2026, 3:43:00 PM
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, इनके लिए कर दी बड़ी मांग
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, इनके लिए कर दी बड़ी मांग
Oct 22, 2026, 3:39:00 PM