RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, इनके लिए कर दी बड़ी मांग

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाया है। सितंबर महीने में हुई अतिवृष्टि, बाढ़ और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर सुधाकर सिंह ने ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, इनके लिए कर दी बड़ी मांग

पटना: राजद सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाया है। बिहार में सितंबर महीने के दौरान हुई अतिवृष्टि, बाढ़ और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रभावित किसानों को कृषि इनपुट अनुदान का लाभ दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को दूर करने और आवेदन की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की है।

बाढ़ और अतिवृष्टि से किसानों को भारी नुकसान

सांसद सुधाकर सिंह ने 22 अक्टूबर को लिखे पत्र में कहा है कि सितंबर महीने में अतिवृष्टि और विभिन्न नदियों के बांधों के फाटक खोले जाने के कारण नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई। इसके चलते बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके अतिरिक्त कई जिलों में ओलावृष्टि के कारण भी किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इन प्राकृतिक आपदाओं के कारण बड़ी संख्या में किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं और उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी खराबी से किसान परेशान

सांसद ने पत्र में बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रभावित किसानों को राहत देने के उद्देश्य से कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। लेकिन आवेदन के लिए निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है।

इस कारण किसानों को आवेदन भरने और जमा करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आवेदन के लिए मात्र सात दिनों की समय-सीमा निर्धारित की गई है, जिसे उन्होंने अपर्याप्त बताया है।

ओलावृष्टि से हुए नुकसान का विकल्प जोड़ने की मांग

सुधाकर सिंह ने पत्र में एक अन्य गंभीर समस्या का भी उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का स्पष्ट विकल्प उपलब्ध नहीं है। इससे ओलावृष्टि प्रभावित किसान अपनी फसल के नुकसान का सही विवरण आवेदन में दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसी तकनीकी खामियों के कारण बड़ी संख्या में पात्र किसान सरकारी सहायता से वंचित रह सकते हैं।

आवेदन की समय-सीमा बढ़ाने की अपील

सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि संबंधित विभाग और अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि कृषि इनपुट अनुदान के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाया जा सके।

उन्होंने ऑनलाइन आवेदन पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को दूर करने, ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का विकल्प जोड़ने और आवेदन की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की है।

सांसद ने कहा कि इन सुधारों से प्रत्येक पात्र प्रभावित किसान को कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ मिल सकेगा और प्राकृतिक आपदाओं से आर्थिक नुकसान झेल रहे किसानों को राहत मिल सकेगी।


Trending News

पांकी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, अंचलाधिकारी व जेएलकेएम नेता ने लोगों को किया जागरूक
पांकी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, अंचलाधिकारी व जेएलकेएम नेता ने लोगों को किया जागरूक
Oct 22, 2026, 3:49:00 PM
सरकार की योजनाओं व जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम लोगों तक त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाएं - मुख्यमंत्री
सरकार की योजनाओं व जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम लोगों तक त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाएं - मुख्यमंत्री
Oct 22, 2026, 3:43:00 PM
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, इनके लिए कर दी बड़ी मांग
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, इनके लिए कर दी बड़ी मांग
Oct 22, 2026, 3:39:00 PM
13 वर्षीय आदित्य राज 8 अक्टूबर से लापता, बेटे की तलाश में परेशान हैं पिता, लोगों से की अपील
13 वर्षीय आदित्य राज 8 अक्टूबर से लापता, बेटे की तलाश में परेशान हैं पिता, लोगों से की अपील
Oct 22, 2026, 3:15:00 PM
नीतीश कुमार ने MLC चुनाव को लेकर कहा- सभी 8 सीटों पर होगी NDA उम्मीदवारों की जीत
नीतीश कुमार ने MLC चुनाव को लेकर कहा- सभी 8 सीटों पर होगी NDA उम्मीदवारों की जीत
Oct 22, 2026, 3:14:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को AI और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में करें काम
मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को AI और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में करें काम
Oct 22, 2026, 2:40:00 PM
Bihar MLC Election: वोटिंग से एक दिन पहले नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय, हलचल तेज
Bihar MLC Election: वोटिंग से एक दिन पहले नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय, हलचल तेज
Oct 22, 2026, 2:21:00 PM
दुर्गा मेला परिसर में चली गोली, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा, आधा दर्जन पर FIR
दुर्गा मेला परिसर में चली गोली, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा, आधा दर्जन पर FIR
Oct 22, 2026, 1:55:00 PM
शाह का राहुल पर करारा हमला, बोले- 'अगले 30 साल नहीं लगने वाला अपका नंबर, मुझे मालूम है विदेश में हैं आप'
शाह का राहुल पर करारा हमला, बोले- 'अगले 30 साल नहीं लगने वाला अपका नंबर, मुझे मालूम है विदेश में हैं आप'
Oct 22, 2026, 1:53:00 PM
IRB-10 पलामू कैंप में 2 मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों के साहस, त्याग व बलिदान को किया गया याद
IRB-10 पलामू कैंप में 2 मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों के साहस, त्याग व बलिदान को किया गया याद
Oct 22, 2026, 12:57:00 PM