नीतीश कुमार ने MLC चुनाव को लेकर कहा- सभी 8 सीटों पर होगी NDA उम्मीदवारों की जीत

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार की सुबह पार्टी कार्यालय पहुंचकर विधान परिषद् की आठ सीटों के लिए स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे चुनाव की विस्तृत समीक्षा की।

नीतीश कुमार ने MLC चुनाव को लेकर कहा- सभी 8 सीटों पर होगी NDA उम्मीदवारों की जीत

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार की सुबह पार्टी कार्यालय पहुंचकर विधान परिषद् की आठ सीटों के लिए स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे चुनाव की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही चुनाव की मॉनिटरिंग कर रही टीम और पार्टी पदाधिकारियों से तैयारियों का जायजा लिया और अहम दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। मुलाकात के उपरांच नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यालय के विभिन्न भवनों का मुआयना कर पूर्व में दिए गए निर्देशों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

नीतीश कुमार को ललन कुमार से संगठनात्मक जानकारी ली

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ से संगठनात्मक जानकारी ली और राष्ट्रीय चुनाव पदाधिकारी एवं पूर्व सांसद अनिल प्रसाद हेगड़े से चुनाव-अभियान को लेकर आवश्यक विमर्श किया और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी आठ सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत होगी। 

नीतीश के साथ कई बड़े नेता रहे मौजूद

पार्टी कार्यालय आने से पूर्व नीतीश कुमार ने अपने आवासीय कार्यालय सात सर्कुलर रोड पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ एवं मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी से विधान परिषद् की चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा कर सभी सीटों की अद्यतन जानकारी ली थी।

Trending News

पांकी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, अंचलाधिकारी व जेएलकेएम नेता ने लोगों को किया जागरूक
पांकी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, अंचलाधिकारी व जेएलकेएम नेता ने लोगों को किया जागरूक
Oct 22, 2026, 3:49:00 PM
सरकार की योजनाओं व जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम लोगों तक त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाएं - मुख्यमंत्री
सरकार की योजनाओं व जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम लोगों तक त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाएं - मुख्यमंत्री
Oct 22, 2026, 3:43:00 PM
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, इनके लिए कर दी बड़ी मांग
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, इनके लिए कर दी बड़ी मांग
Oct 22, 2026, 3:39:00 PM
13 वर्षीय आदित्य राज 8 अक्टूबर से लापता, बेटे की तलाश में परेशान हैं पिता, लोगों से की अपील
13 वर्षीय आदित्य राज 8 अक्टूबर से लापता, बेटे की तलाश में परेशान हैं पिता, लोगों से की अपील
Oct 22, 2026, 3:15:00 PM
नीतीश कुमार ने MLC चुनाव को लेकर कहा- सभी 8 सीटों पर होगी NDA उम्मीदवारों की जीत
नीतीश कुमार ने MLC चुनाव को लेकर कहा- सभी 8 सीटों पर होगी NDA उम्मीदवारों की जीत
Oct 22, 2026, 3:14:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को AI और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में करें काम
मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को AI और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में करें काम
Oct 22, 2026, 2:40:00 PM
Bihar MLC Election: वोटिंग से एक दिन पहले नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय, हलचल तेज
Bihar MLC Election: वोटिंग से एक दिन पहले नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय, हलचल तेज
Oct 22, 2026, 2:21:00 PM
दुर्गा मेला परिसर में चली गोली, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा, आधा दर्जन पर FIR
दुर्गा मेला परिसर में चली गोली, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा, आधा दर्जन पर FIR
Oct 22, 2026, 1:55:00 PM
शाह का राहुल पर करारा हमला, बोले- 'अगले 30 साल नहीं लगने वाला अपका नंबर, मुझे मालूम है विदेश में हैं आप'
शाह का राहुल पर करारा हमला, बोले- 'अगले 30 साल नहीं लगने वाला अपका नंबर, मुझे मालूम है विदेश में हैं आप'
Oct 22, 2026, 1:53:00 PM
IRB-10 पलामू कैंप में 2 मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों के साहस, त्याग व बलिदान को किया गया याद
IRB-10 पलामू कैंप में 2 मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों के साहस, त्याग व बलिदान को किया गया याद
Oct 22, 2026, 12:57:00 PM