'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे

बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के 'हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार' वाले बयान पर मुख्यमंत्री की ओर से संज्ञान लेते हुए अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया गया है।

'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे

बीपीएससी टीआरई-4 और 70वीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने आंदोलन कर रहे छात्रों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर पीसी के दौरान ने कहावत 'हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार' कहावत का उदाहरण दिया। आंदोलन कर रहे छात्रों ने एग्जाम कंट्रोलर के बयान पर नाराजगी जाहिर की है। विवाद बढ़ने पर एग्जाम कंट्रोलर ने अपने बयान पर खेद जताया हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। अब इस मामले पर  मुख्यमंत्री की ओर से संज्ञान लेते हुए अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया गया है।

दरअसल आज (सोमवार) जब बीपीएससी की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी तब एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह छात्रों की ओर से 70वीं बीपीएससी में तीसरी रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर जवाब दे रहे थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में 70वीं बीपीएससी परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार की कॉपी पर सवाल उठा। एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह से पूछा गया कि अगर छात्र गलत कॉपी दिखा रहे हैं, तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। इस पर उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, 'हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार...'

एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह के बयान पर छात्रों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने कहा कि पहले युवाओं को कॉकरोच बोला गया था तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद छोड़ना पड़ा, अब सचिव को अपना पद छोड़ना न पड़ जाए। कल को यही कुत्ते अफसर बनेंगे। 

वहीं एग्जाम कंट्रोलर के बयान के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। गर्दनीबाग धरना स्थल पर छात्रों का समर्थन करने पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि कुत्ता-बिल्ली वाली भाषा ठीक नहीं है।

एग्जाम कंट्रोलर  राजेश कुमार सिंह ने 'हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार' वाले बयान पर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आज छात्रों के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी, जिसमें कही गई एक लोकोक्ति का अन्य संदर्भ में सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मेरा किसी व्यक्ति विशेष को ठेस पहुंचने का कोई इरादा नहीं था। अगर किसी की भावनाएं इससे आहत हुई हैं तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।

वहीं, विवादित बयान के बाद अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई का फैसला BPSC से जुड़े पूरे विवाद में एक नया मोड़ माना जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से मामले में संज्ञान लेते हुए अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग को इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा गया है। 

Trending News

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
Aug 24, 2026, 8:09:00 PM
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
Aug 24, 2026, 7:52:00 PM
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
Aug 24, 2026, 7:12:00 PM
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
Aug 24, 2026, 7:11:00 PM
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
Aug 24, 2026, 7:04:00 PM
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM
अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM
राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन
राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन
Aug 24, 2026, 6:39:00 PM
डीएम की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम, 13 मामलों की हुई सुनवाई
डीएम की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम, 13 मामलों की हुई सुनवाई
Aug 24, 2026, 6:31:00 PM
टीआरई 4 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भेजी गई है अधियाचना
टीआरई 4 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भेजी गई है अधियाचना
Aug 24, 2026, 6:24:00 PM