राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन

धनबाद जिले में रक्षाबंधन से पहले सड़क सुरक्षा को लेकर एक बेहद अनोखा और भावनात्मक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन

धनबाद जिले में रक्षाबंधन से पहले सड़क सुरक्षा को लेकर एक बेहद अनोखा और भावनात्मक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर सिर्फ उनकी लंबी उम्र की कामना ही नहीं की, बल्कि उनसे सड़क पर सुरक्षित चलने और यातायात नियमों का पालन करने का वचन भी लिया। धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन, यातायात पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में 40 से अधिक स्कूली छात्राएं शामिल हैं।

सड़क पर हाथों में राखी, तिलक, फूल-माला और जागरूकता वाले पोस्टर लेकर खड़ी ये छात्राएं लोगों को एक खास संदेश दे रही है, सड़क पर सुरक्षित चलिए, क्योंकि आपका जीवन आपके परिवार के लिए बेहद कीमती है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सहित अन्य स्कूल की 40 से अधिक छात्राएं यातायात पुलिस के जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरीं। छात्राओं ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों और बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर उनकी कलाई पर राखी बांधी, तिलक लगाया और फूल-माला पहनाकर यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया।

छात्राओं के हाथों में मौजूद पोस्टरों पर भी अनोखे और भावनात्मक संदेश लिखे थे। भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना, जब भी वाहन चलाना, यातायात नियमों का पालन करन” और राखी बांधी है प्यार से, हेलमेट पहनना अगली बार से। इन संदेशों के जरिए छात्राएं लोगों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील कर रही हैं।

जिला प्रशासन और धनबाद ट्रैफिक थाना प्रभारी जयप्रकाश का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी बचाना और सड़क दुर्घटनाओं को शून्य के करीब लाना है। यह विशेष जागरूकता अभियान अगले तीन दिनों तक चलेगा। इसके बाद भी यदि वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते पाए गए, तो प्रशासन उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगा।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
Oct 15, 2026, 4:50:00 PM
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
Oct 15, 2026, 4:32:00 PM
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
Oct 15, 2026, 4:05:00 PM
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
Oct 15, 2026, 4:01:00 PM
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
Oct 15, 2026, 3:35:00 PM
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
Oct 15, 2026, 3:34:00 PM
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
Oct 15, 2026, 3:11:00 PM
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 2:57:00 PM
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
Oct 15, 2026, 2:37:00 PM
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
Oct 15, 2026, 2:32:00 PM