25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के संबंध में अहम जानकारी दी गयी।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के संबंध में अहम जानकारी दी गयी। समिति द्वारा सोमवार को यह बताया गया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आज दिनांक 24.08.2026 को इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के लिए विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ० त्यागराजन एसएम, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क दिनांक 25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे।
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2027 का परीक्षा फॉर्म वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com के माध्यम से तथा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 का परीक्षा फॉर्म वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org के माध्यम से शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा भरा जाएगा।











