अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भुवनेश्वर धाम में आस्था और विश्वास का अटूट संगम दिखा। मुंगेर के छर्रा पट्टी से भुवनेश्वर धाम तक लगे हर हर महादेव जयघोष के नारे, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सहरसा। सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भुवनेश्वर धाम में आस्था और विश्वास का अटूट संगम दिखा। रविवार मध्य रात्रि 12:00 के बाद मंदिर पट खोल दिया गया था। रात्रि में ही 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया श्रद्धालुओं ने गंगाजल दूध और बेलपत्र से शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मनोकामना मांगी।

बीते रविवार  मुंगेर के छपरा पट्टी से जल लेकर पैदल बाबा भुवनेश्वर धाम के जय घोष  से श्रद्धालुओं सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकभरो गांव स्थित ऊंचे टीले पर विराजमान बाबा भुवनेश्वर की  जल अर्पित की। जिसके बाद सोमवार अहले सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतर देर शाम तक देखी गई।  बेलपत्र दूध गंगाजल लेकर शिवलिंग पर जल अर्पित कर विश्व मंगल कामना मांगी। 

वहीं धार्मिक न्यास समिति और ग्रामीण की और से भुवनेश्वर धाम में पूजा पाठ के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। एक दिन पहले ही रविवार को हजारों की संख्या में 10 हजार से अधिक श्रद्धालु मुंगेर के छर्रा पट्टी पहुंचे थे। जहां रविवार रात्रि गंगा जल लेकर बाबा भुवनेश्वर धाम के नारों से पैदल जयकारा करते हुए शिवलिंग स्थल पर पहुंचे रास्ते में समिति की ओर से विशेष रोशनी शरबत गर्म पानी और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई गई थी। 

सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं ने गंगाजल से शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मनवांछित फल प्राप्त करने की कामना की।ज्ञात हो कि बाबा भुवनेश्वर धाम की महिमा अपरंपार है प्रत्येक साल प्रत्येक इंच इस शिवलिंग की लंबाई में वृद्धि होती है। आस्था से पूजा अर्चना पर यहां हर मन्नत और मुरादे लोगों की पूरी होती है। वहीं सावन में यहां मेला का भी  आयोजन होता है। बिहार के कई जिलों से ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेश से भी श्रद्धालु यहां पूजा करने पहुंचते हैं।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
Aug 24, 2026, 8:09:00 PM
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
Aug 24, 2026, 7:52:00 PM
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
Aug 24, 2026, 7:12:00 PM
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
Aug 24, 2026, 7:11:00 PM
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
Aug 24, 2026, 7:04:00 PM
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM
अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM
राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन
राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन
Aug 24, 2026, 6:39:00 PM
डीएम की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम, 13 मामलों की हुई सुनवाई
डीएम की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम, 13 मामलों की हुई सुनवाई
Aug 24, 2026, 6:31:00 PM
टीआरई 4 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भेजी गई है अधियाचना
टीआरई 4 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भेजी गई है अधियाचना
Aug 24, 2026, 6:24:00 PM