डीएम की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम, 13 मामलों की हुई सुनवाई

सहरसा।‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत सोमवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डीएम की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम, 13 मामलों की हुई सुनवाई

सहरसा।‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत सोमवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आम नागरिकों से संवाद करते हुए कुल 13 मामलों की सुनवाई की गई। 

डीएम ने प्राप्त आवेदनों में दर्ज समस्याओं का नियमानुसार यथाशीघ्र निष्पादन करने तथा कार्रवाई से संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित कार्यालय प्रधानों को दिया। कार्यक्रम में जम्हरा निवासी रविन्द्र साह ने अतिक्रमण हटाने की मांग की, जिस पर एसडीओ सदर एवं अंचलाधिकारी पतरघट को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। 

कहरा के सुरेश साह के भूमि विवाद संबंधी आवेदन पर सीओ कहरा को निर्देशित किया गया। सरडीहा, सलखुआ निवासी सुधीर कुमार सिंह के दाखिल-खारिज निरस्त करने संबंधी आवेदन के निष्पादन का निर्देश सीओ सलखुआ को दिया गया। 

वहीं प्रधान शिक्षक ब्यूटी कुमारी के बकाया राशि भुगतान संबंधी आवेदन पर जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा गलफरिया, बलुवाहाट निवासी विश्वनाथ सादा के दखल से बेदखली संबंधी आवेदन पर डीसीएलआर सिमरी बख्तियारपुर को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। मौके पर अपर समाहर्ता गणेश कुमार (विभागीय जांच) सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
Aug 24, 2026, 8:09:00 PM
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
Aug 24, 2026, 7:52:00 PM
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
Aug 24, 2026, 7:12:00 PM
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
Aug 24, 2026, 7:11:00 PM
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
Aug 24, 2026, 7:04:00 PM
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM
अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM
राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन
राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन
Aug 24, 2026, 6:39:00 PM
डीएम की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम, 13 मामलों की हुई सुनवाई
डीएम की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम, 13 मामलों की हुई सुनवाई
Aug 24, 2026, 6:31:00 PM
टीआरई 4 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भेजी गई है अधियाचना
टीआरई 4 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भेजी गई है अधियाचना
Aug 24, 2026, 6:24:00 PM