पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। तमाम राजनीतिक दल अपने राजनीतिक गुणा गणित को साधने में लगे हुए हैं। इसी बीच में बीजेपी की तरफ से एक बडी खबर सामने आ रही है।

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। तमाम राजनीतिक दल अपने राजनीतिक गुणा गणित को साधने में लगे हुए हैं। इसी बीच में बीजेपी की तरफ से एक बडी खबर सामने आ रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्य में अपनी सरकार बनाने के उद्देश्य से सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोमवार को पंजाब के पटियाला में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने कहा कि पंजाब बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। बीजेपी इस बदलाव को हकीकत में बदलेगी। अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करके राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।
मिली खबर के अनुसार हाल ही में पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पार्टी पंजाब के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरने की तैयारी में है। हालांकि खबरें यह भी आयी थी कि विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी और शिअद के गठबंधन हो सकता है। प्रदेश में पार्टी संगठन को और धार देने के लिए बीएल संतोष दो दिनों के दौरे पर पहुंचे हुए हैं। खबर यह भी है कि बीजेपी ने पंजाब में अपनी चुनावी रणनीति का आगाज भी कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पार्टी की जोनल मीटिंग में बीएल संतोष ने कहा कि पंजाब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और बीजेपी इस बदलाव को हकीकत में बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है। आने वाले विधानसभा चुनावों में, बीजेपी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करके राज्य में अपनी सरकार बनाएगी। ज्ञात हो कि संतोष, बीजेपी और उसके मुख्य संगठन आरएसएस के बीच सबसे अहम कड़ी हैं। संतोष के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सौदान सिंह भी पंजाब आए हैं, जो उत्तरी राज्यों में आरएसएस और बीजेपी के बीच तालमेल का काम देखते हैं।











