बांकीपुर का महादंगल, पटना में शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार का नामांकन, तेज प्रताप भी...

बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज नामांकन का अंतिम दिन है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

बांकीपुर का महादंगल, पटना में शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार का नामांकन, तेज प्रताप भी...

राजधानी पटना की सबसे हॉट सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को सियासी सरगर्मी तेज है। उपचुनाव की रणभेरी बजने के बाद आज नामांकन का अंतिम दिन है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके पहले पीके ने सोमवार सुबह उन्होंने सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं इस चुनाव में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल ने भी अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। जेजेडी प्रत्याशी वीणा मानवी भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। अब तक विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों सहित 11 प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। 

पटना में आज बांकीपुर उपचुनाव को लेकर नामांकन का शोर रहेगा। एनडीए के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा नामांकन दाखिल करेंगे।  इसकी जानकारी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी।  उन्होंने कहा कि बांकीपुर के लोगों में इसे लेकर भारी उत्साह है।  हमें विश्वास है कि बड़ी संख्या में लोग उनके नामांकन में शामिल होंगे।  पदयात्रा भी निकलेगी और पूरे बांकीपुर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा पहले इस उप चुनाव के लिए अभिषेक कुमार को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बाद में उन्होंने पारिवारिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी। इसके बाद नीरज सिन्हा को मौका मिला है।

  वहीं बांकीपुर उपचुनाव के लिए जन सुराज की ओर से प्रत्याशी प्रशांत किशोर नामांकन के लिए निकल चुके हैं। इस दौरान पटना स्काउट-गाइड मैदान से जन सुराज की ओर से रोड शो किया जा रहा है। उनकी यह पदयात्रा स्काउट एवं गाइड मैदान से शुरू होकर कोतवाली थाना, डाकबंगला, एसपी वर्मा रोड, जेपी गोलबंदर, गांधी मैदान थाना और कारगिल चौक से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। नामांकन से पहले प्रशांत किशोर बाबा हरिहरनाथ के दरबार पहुंचे।  बांकीपुर उपचुनाव से पहले उन्होंने सोनपुर में पूजा-अर्चना की और प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में  आशीर्वाद लिया।  

वहीं तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी की बांकीपुर प्रत्याशी वीणा मानवी के नामांकन में पहुंचने के लिए क्षेत्रवासियों से अपील की है। वीणा मानवी आज नामांकन दाखिल करेंगे। इसके पहले तेज प्रताप ने अपील करते हुए कहा कि सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी 13 जुलाई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस अवसर पर आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग की अपेक्षा है।

राजद ने बांकीपुर उपचुनाव में रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस बार इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। रेखा गुप्ता इस सीट से पहले भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं।  बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज 13 जुलाई को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। नामांकन दाखिल करने वालों में प्रशांत किशोर, नीरज सिन्हा और वीणा मानवी का नाम शामिल है। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 16 जुलाई है। तीन अगस्त को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने हाल ही में उपचुनाव की घोषणा की थी। यह सीट भाजपा नेता नीतिन नवीन के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। नीतिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने बांकीपुर विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। 6 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया औपचारिक रूप  शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। सभी उम्मीदवार आखिरी तारीख तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी, जबकि 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM