पटना में 2 इंच जमीन के लिए खूनी विवाद, महिला की मौत, बेटे की हालत गंभीर, पड़ोसी के सिर में लगी गोली

पटना से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 2 इंच जमीन के विवाद ने एक परिवार को तबाही के मुहाने पर ला खड़ा किया

पटना में गोलीबारी

पटना से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 2 इंच जमीन के विवाद ने एक परिवार को तबाही के मुहाने पर ला खड़ा किया। फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में आपसी जमीन विवाद के दौरान हुई फायरिंग में 50 वर्षीय राजमंत्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना में घायल होने वालों में 25 वर्षीय राजन प्रसाद, जो मृतका का चचेरा भतीजा है, और 55 वर्षीय पड़ोसी देवसागर सिंह शामिल हैं। दोनों को गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि देवसागर सिंह को सिर में गोली लगी है, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, रसलपुर गांव में राजकुमार प्रसाद और श्रवण प्रसाद, जो आपस में चचेरे भाई हैं, के बीच लंबे समय से सिर्फ 2 इंच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह श्रवण प्रसाद की ओर से विवादित जमीन पर पिलर निर्माण का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले माहौल सामान्य था और बातचीत शांतिपूर्वक चल रही थी। मृतका राजमंत्री देवी के बेटे जितेंद्र कुमार का कहना है कि विवाद पहले ही सुलझ चुका था और किसी तरह की हिंसा की आशंका नहीं थी। लेकिन अचानक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और भतीजे ने अपने ही परिवार पर गोलियां चला दीं।

फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि छोटी-छोटी जमीन की लड़ाइयां किस तरह इंसानी रिश्तों और जिंदगियों को खत्म कर रही हैं। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Trending News

पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM