वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान

बिहार के वैशाली में राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, तेजस्वी यादव और चिराग पासवान समेत कई लोगों ने इस हादसे पर शोक जताया है।

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान

पटना : बिहार के वैशाली में राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच बिहार के सभी नेताओं के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत कई लोगों ने इस हादसे पर शोक जताया है।

वैशाली जिले में हुई नाव दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि बिहार के वैशाली जिले में हुई नाव दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

PM मोदी ने कहा- ये घटना बेहद दुखद है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ये घटना बेहद दुखद है और इस मुश्किल समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि 'बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में हुई जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। पीएमएनआरएफ की ओर से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है - CM सम्राट

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। सीएम ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं परिजनों को यह भारी दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) दी जाएगी। प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

आज मेरे विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है - तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने बताया कि राघोपुर दियारा क्षेत्र में रामपुर श्मशान घाट के पास यह दर्दनाक घटना हुई। कुछ बच्चे नाव से भोज खाने गए थे। वापस लौटते समय नाव पलट गई, जिससे कई लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि आज मेरे विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। राघोपुर में नाव पलटने की हृदयविदारक घटना से मर्माहत हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व शोकाकुल परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। तेजस्वी यादव ने कहा कि वह अगले दिन पटना पहुंचेंगे और वहां से सीधे राघोपुर जाएंगे। उन्होंने कहा कि कल हम पटना आ रहे हैं और पटना पहुंचते ही राघोपुर जाएंगे। जिन परिवारों ने इस हादसे में अपने बच्चों और परिजनों को खोया है, उनके प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।

संजय सरावगी ने जताई संवेदना

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने की हृदयविदारक दुर्घटना में बच्चों सहित कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं मर्माहत करने वाला है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई. सरावगी ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और दुख की इस असहनीय घड़ी में परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करें।

रोहिणी बोलीं- मेरा मन बहुत आहत

इस घटना पर रोहिणी आचार्य ने भी दुख जताते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि खबर बेहद मर्माहत करने वाली है। इस हृदय-विदारक हादसे से मेरा मन बहुत आहत है। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी दिवंगतों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती हूं। बिहार सरकार से मांग है कि पीड़ित परिवारों तक हरसंभव मदद पहुंचाई जाए। उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाए। घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए।

Trending News

चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
Oct 14, 2026, 10:48:00 AM
महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
Oct 14, 2026, 10:32:00 AM
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Oct 14, 2026, 10:27:00 AM
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
Oct 14, 2026, 10:26:00 AM
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
Oct 14, 2026, 9:55:00 AM
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
Oct 14, 2026, 9:43:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
Oct 14, 2026, 9:35:00 AM
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
Oct 14, 2026, 9:13:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
Oct 14, 2026, 8:47:00 AM
वैशाली नाव हादसा : गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा : गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
Oct 14, 2026, 8:16:00 AM