विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित एसएमवीडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित तीसरे जूनियर नेशनल टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026-27 के फाइनल मुकाबले में गोवा को हराकर झारखंड की टीम ने राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

धनबाद : जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित एसएमवीडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित तीसरे जूनियर नेशनल टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026-27 के फाइनल मुकाबले में गोवा को हराकर झारखंड की टीम ने राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत पर झारखंड के विजयी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र देकर भाजपा ग्रामीण के धनबाद जिला महामंत्री सह जिप सदस्य विकास कुमार महतो ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड राष्ट्रीय चैंपियन बना यह गर्व की बात हैं।खिलाड़ियों ने प्रदेश का मान बढ़ाया हैं।

इस प्रतियोगिता में देश के 20 से अधिक राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था

इस प्रतियोगिता में देश के 20 से अधिक राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें झारखंड के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और टीम भावना से प्रदेश का नाम रौशन किया हैं। इस उपलब्धि के लिए विकास कुमार महतो ने टीम के अध्यक्ष कैलाश कुमार महतो, प्रशिक्षक सचिन यादववंशी एवं परवेज आलम सहित सभी खिलाड़ियों और सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड के गांवों और कस्बों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्हें अवसर, बेहतर प्रशिक्षण और उचित प्रोत्साहन देने की जरूरत हैं। युवा खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड और भारत का नाम रोशन करेंगे।

धनबाद से युधिष्ठिर की रिपोर्ट 

Trending News

दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान: हर्मू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान: हर्मू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
Oct 14, 2026, 11:17:00 AM
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
Oct 14, 2026, 10:48:00 AM
महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
Oct 14, 2026, 10:32:00 AM
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Oct 14, 2026, 10:27:00 AM
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
Oct 14, 2026, 10:26:00 AM
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
Oct 14, 2026, 9:55:00 AM
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
Oct 14, 2026, 9:43:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
Oct 14, 2026, 9:35:00 AM
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
Oct 14, 2026, 9:13:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
Oct 14, 2026, 8:47:00 AM