दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बोकारो पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बालीडीह क्षेत्र के विशुनपुरगढ़, पांडेय टोला और रेलवे कॉलोनी स्थित सेरसा ग्राउंड का निरीक्षण किया।

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

बोकारो : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बोकारो पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बालीडीह क्षेत्र के विशुनपुरगढ़, पांडेय टोला और रेलवे कॉलोनी स्थित सेरसा ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने पूजा समितियों को सरकारी गाइडलाइन का पालन करने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान DSP ने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, प्रवेश व निकास द्वार सहित अन्य सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली

निरीक्षण के दौरान डीएसपी पवन कुमार ने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, प्रवेश और निकास द्वार सहित अन्य सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। पांडेय टोला में एनएच के किनारे स्थित पूजा पंडाल को देखते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का निर्देश दिया।

रेलवे कॉलोनी के सेरसा ग्राउंड में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया

वहीं, रेलवे कॉलोनी के सेरसा ग्राउंड में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। दशहरा के दिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। ऐसे में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर बालीडीह थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान: हर्मू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान: हर्मू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
Oct 14, 2026, 11:17:00 AM
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
Oct 14, 2026, 10:48:00 AM
महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
Oct 14, 2026, 10:32:00 AM
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Oct 14, 2026, 10:27:00 AM
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
Oct 14, 2026, 10:26:00 AM
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
Oct 14, 2026, 9:55:00 AM
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
Oct 14, 2026, 9:43:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
Oct 14, 2026, 9:35:00 AM
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
Oct 14, 2026, 9:13:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
Oct 14, 2026, 8:47:00 AM