दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल

शारदीय नवरात्र को लेकर मोतिहारी में भक्ति का माहौल है। नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जा रही है। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल

मोतिहारी : शारदीय नवरात्र को लेकर मोतिहारी में भक्ति का माहौल है। नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जा रही है। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं को भव्य धार्मिक संरचनाओं की झलक देखने को मिलेगी। 

मोतिहारी के छतौनी दुर्गा पूजा समिति की ओर से कर्नाटक के विष्णु मंदिर के स्वरूप में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है

मोतिहारी के छतौनी दुर्गा पूजा समिति की ओर से कर्नाटक के विष्णु मंदिर के स्वरूप में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, बड़ा बरियारपुर दुर्गा पूजा समिति की ओर से बनारस के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया जा रहा है। इन पंडालों को आकर्षक रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। छतौनी में विष्णु मंदिर के स्वरूप वाला पंडाल बनाने के लिए बंगाल से आए कारीगर पिछले 53 दिनों से लगातार काम कर रहे हैं। कारीगरों की कोशिश है कि समय पर निर्माण कार्य पूरा कर पंडाल को अंतिम रूप दिया जा सके। 

पंडाल निर्माण में जुटे कारीगर शंकर साहू ने बताया कि वे पिछले 53 दिनों से पंडाल बनाने में लगे हुए हैं

पंडाल निर्माण में जुटे कारीगर शंकर साहू ने बताया कि वे पिछले 53 दिनों से पंडाल बनाने में लगे हुए हैं। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। नवरात्र को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। अब श्रद्धालुओं को  भव्य पंडालों के तैयार होने और मां दुर्गा के दर्शन का बेसब्री से इंतजार है।

मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट

Trending News

गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
Oct 14, 2026, 11:30:00 AM
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान: हर्मू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान: हर्मू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
Oct 14, 2026, 11:17:00 AM
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
Oct 14, 2026, 10:48:00 AM
महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
Oct 14, 2026, 10:32:00 AM
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Oct 14, 2026, 10:27:00 AM
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
Oct 14, 2026, 10:26:00 AM
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
Oct 14, 2026, 9:55:00 AM
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
Oct 14, 2026, 9:43:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
Oct 14, 2026, 9:35:00 AM
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
Oct 14, 2026, 9:13:00 AM