पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली

पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी है। पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम में कुख्यात अपराधी शुभम उर्फ झामो को गोली मारी है। घायल को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली

पटना : पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी है। पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम में कुख्यात अपराधी शुभम उर्फ झामो को गोली मारी है। घायल को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घायल अपराधी के पैर में गोली मारी गई है। स्थिति खतरे से बाहर है। अपराधी ने पुलिस टीम को देखते ही पुलिस टीम पर गोली चलाई थी। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के फोरलेन पर अहले सुबह हुई वारदात हुई। घायल अपराधी शुभम कुमार उर्फ जाम आलमगंज थाना क्षेत्र के गुड़ की मंडी मोहल्ले का निवासी बताया जाता है।

पुलिस टीम पर की थी फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, पुलिस और एसटीएफ की टीम फतुहा थाना क्षेत्र के फोरलेन पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कुख्यात अपराधी शुभम उर्फ झामो ने पुलिस टीम को देखते ही गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान शुभम के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया।

आलमगंज के गुड़ की मंडी का रहने वाला है शुभम

घायल अपराधी की पहचान शुभम कुमार उर्फ झामो के रूप में हुई। वह पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित गुड़ की मंडी मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है। गोली उसके पैर में लगी है. फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

पटना से राजन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Oct 14, 2026, 10:27:00 AM
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
Oct 14, 2026, 10:26:00 AM
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
Oct 14, 2026, 9:55:00 AM
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
Oct 14, 2026, 9:43:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
Oct 14, 2026, 9:35:00 AM
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
Oct 14, 2026, 9:13:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
Oct 14, 2026, 8:47:00 AM
वैशाली नाव हादसा : गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा : गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
Oct 14, 2026, 8:16:00 AM
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
Oct 13, 2026, 10:44:00 PM