वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी

राज्य के वैशाली जिले से बड़ी खबर है। यहां मंगलवार की देर शाम घटी एक दर्दनाक हादसे में करीब बीस लोगों के गंगा नदी में डूबने की खबर है।

वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी

वैशाली: राज्य के वैशाली जिले से बड़ी खबर है। यहां मंगलवार की देर शाम घटी एक दर्दनाक हादसे में करीब बीस लोगों के गंगा नदी में डूबने की सूचना है। बताया जा रहा है कि अब तक दस लोगों के मरने की खबर है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर राहत व बचाव कार्य अभियान चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नाव पलट गयी। बताया जा रहा है कि नाव पर करीब बीस लोग सवार थे। ये सभी भोज खाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर श्यामचंद गांव के नजदीक हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार गंगा नदी की तेज धारा के बीच में पहुंचते ही नाव अचानक अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते नाव पानी में पलट गई। अचानक घटी इस घटना में नाव पर सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिले और सभी सवार गहरे पानी में डूबने लगे।

मिली खबर के अनुसार हताहतों में बच्चों की संख्या ज्यादा बतायी जा रही है। इधर नाव के डूबने की जानकारी जैसे ही सामने आयी, पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय स्तर पर घटना की जानकारी राघोपुर थाने को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

जिला प्रशासन की तरफ से हालात की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया। खबर मिलने तक पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दस लोगों के शव को पानी से बाहर निकाले जाने की सूचना है। नदी से निकाले गए सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है और मृतकों की आधिकारिक पहचान की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। आला अधिकारी मौके पर हैं।

वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Trending News

वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
Oct 13, 2026, 10:44:00 PM
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
Oct 13, 2026, 10:10:00 PM
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM
 दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Oct 13, 2026, 7:51:00 PM
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
Oct 13, 2026, 7:42:00 PM
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
Oct 13, 2026, 7:32:00 PM
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
Oct 13, 2026, 7:25:00 PM