सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध

जमुई : विभाग के सचिव एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग, जमुई को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देशन में उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान सोनो प्रखंड अंतर्गत डुमरी चेकपोस्ट पर पत्ता गोभी से लदे एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस कार्रवाई में दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डुमरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान संदेह के आधार पर पिकअप वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पत्ता गोभी के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की खेप बरामद हुई। वाहन से कुल 79 पेटी में रखी 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 711 लीटर है। इस कार्रवाई में उत्पाद थाना प्रभारी श्री गौरीशंकर कुमार के साथ एएसआई श्री विनय कुमार राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उत्पाद अधीक्षक द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शराब की उक्त खेप झारखंड के गिरिडीह से जमुई के रास्ते लखीसराय ले जाई जा रही थी। मामले में संलिप्त दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। उत्पाद विभाग, जमुई द्वारा नियमानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

त्योहारों के इस मौसम में जिला प्रशासन की नजर हर संदिग्ध गतिविधि पर है। पर्व-त्योहारों के उल्लास, शांति एवं सौहार्द में खलल डालने वाले किसी भी संभावित तत्व की मंशा को विफल करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ-साथ विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट 

Trending News

काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग

Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार

Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां

Oct 13, 2026, 7:52:00 PM
 दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

Oct 13, 2026, 7:51:00 PM
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना

Oct 13, 2026, 7:42:00 PM
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

Oct 13, 2026, 7:32:00 PM
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
Oct 13, 2026, 7:25:00 PM
बीपीएससी ने दी सूचना, इस परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अध्यापक भर्ती परीक्षा में आवेदन

Oct 13, 2026, 7:18:00 PM
एसएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के भवन का नामकरण सच्चिदानंद यादव के नाम पर करने की मांग

Oct 13, 2026, 7:13:00 PM
त्रिस्तरीय व ग्राम कचहरी प्रतिनिधि कर्मियों का एलान, मांगे पूरी नहीं होने पर होगा मंत्री आवास का घेराव

Oct 13, 2026, 7:02:00 PM