शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना

खबर बगहा से है, जहां शराब तस्करी के मामले में बगहा स्थित विशेष न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए एक अभियुक्त को पांच वर्ष के सश्रम कारावास और एक लाख रुपये आर्थिक दंड की सजा सुनाई है।

शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना

खबर बगहा से है, जहां शराब तस्करी के मामले में बगहा स्थित विशेष न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए एक अभियुक्त को पांच वर्ष के सश्रम कारावास और एक लाख रुपये आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश (मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम) राजीव कुमार द्विवेदी की अदालत ने मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को मामले की सुनवाई पूरी करते हुए यह फैसला सुनाया। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोषी को तीन महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

विशेष लोक अभियोजक (मद्यनिषेध) अनवर हुसैन अंसारी ने बताया कि इस मामले में बगहा थाना कांड संख्या 244/24 के तहत 16 सितंबर 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में गौरीशंकर राय, पिता स्वर्गीय कपिलदेव राय, निवासी सोहगी घाट, वार्ड संख्या 29, थाना बगहा, जिला पश्चिम चंपारण को अभियुक्त बनाया गया था। उसके विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2018 की धारा 30(ए) के तहत मामला चल रहा था।

माथे पर रखे प्लास्टिक के बोरे से मिली थी शराब

अभियोजन पक्ष के अनुसार, घटना के दिन अभियुक्त गौरीशंकर राय के माथे पर रखे प्लास्टिक के बोरे से 20 लीटर देशी शराब बरामद की गई थी। शराब बरामदगी के बाद पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अभियुक्त को दोषी करार दिया गया। इसके बाद न्यायालय ने उसे पांच वर्ष के सश्रम कारावास तथा एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

इस फैसले को शराब तस्करी के मामलों में कानूनी कार्रवाई के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। न्यायालय के इस निर्णय से शराबबंदी कानून के तहत दर्ज मामलों में दोषसिद्धि और सजा की कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है।

बेतिया से परवेज आलम की रिपोर्ट 

Trending News

काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM
 दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Oct 13, 2026, 7:51:00 PM
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
Oct 13, 2026, 7:42:00 PM
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
Oct 13, 2026, 7:32:00 PM
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
Oct 13, 2026, 7:25:00 PM
बीपीएससी ने दी सूचना, इस परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अध्यापक भर्ती परीक्षा में आवेदन
बीपीएससी ने दी सूचना, इस परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अध्यापक भर्ती परीक्षा में आवेदन
Oct 13, 2026, 7:18:00 PM
एसएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के भवन का नामकरण सच्चिदानंद यादव के नाम पर करने की मांग
एसएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के भवन का नामकरण सच्चिदानंद यादव के नाम पर करने की मांग
Oct 13, 2026, 7:13:00 PM
त्रिस्तरीय व ग्राम कचहरी प्रतिनिधि कर्मियों का एलान, मांगे पूरी नहीं होने पर होगा मंत्री आवास का घेराव
त्रिस्तरीय व ग्राम कचहरी प्रतिनिधि कर्मियों का एलान, मांगे पूरी नहीं होने पर होगा मंत्री आवास का घेराव
Oct 13, 2026, 7:02:00 PM