महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय जिले में महिला डॉक्टर पर एसिड से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के हर्रख मोहल्ले की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने समस्तीपुर जिले के निवासी गौतम झा को गिरफ्तार किया है।

महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में महिला डॉक्टर पर एसिड से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के हर्रख मोहल्ले की बताई जा रही है। पीड़िता की पहचान डॉ. सुनीति कुमारी के रूप में हुई है, जो पोखरिया मोहल्ले में लक्ष्य हॉस्पिटल का संचालन करती हैं। इस मामले में पुलिस ने समस्तीपुर जिले के निवासी गौतम झा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पिछले करीब तीन महीने से महिला डॉक्टर का पीछा करने और चोरी-छिपे उनकी तस्वीरें खींचने का आरोप है।

घर लौटते समय किया गया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर की रात डॉ. सुनीति कुमारी अपने अस्पताल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान हर्रख मोहल्ले में प्रवेश करने के समय पीछे से एसिड की बोतल फेंके जाने की घटना हुई। बोतल जमीन पर गिर गई, लेकिन उसमें मौजूद एसिड महिला डॉक्टर के शरीर पर पड़ गया। घटना में उन्हें मामूली चोट आई। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

तीन महीने से पीछा करने का आरोप

महिला डॉक्टर ने अपने बयान में आरोप लगाया कि पिछले करीब तीन महीने से उनका पीछा किया जा रहा था। यह भी आरोप है कि आरोपी चोरी-छिपे मोबाइल से उनकी तस्वीरें खींचता था। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला डॉक्टर के अस्पताल के बगल में दुकान चलाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कथित तौर पर ऐसा क्यों किया और एसिड से हमला करने के पीछे उसकी मंशा क्या थी।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

सदर डीएसपी-1 प्रशांत कुमार के अनुसार, पुलिस ने नामजद आरोपी गौतम झा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला डॉक्टर के पति के साथ लंबे समय से विवाद होने की बात भी सामने आई है, लेकिन इस विवाद का एसिड हमले से कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना के बाद महिला डॉक्टर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया है। अस्पताल में भी सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती किए जाने की जानकारी सामने आई है।

बेगूसराय की इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा और पीछा किए जाने जैसी शिकायतों को गंभीरता से लेने की जरूरत को फिर उजागर किया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में हमले की असली वजह क्या सामने आती है और आरोपी के खिलाफ आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है।

बेगूसराय से अजय कुo शास्त्री की रिपोर्ट 

Trending News

काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM
 दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Oct 13, 2026, 7:51:00 PM
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
Oct 13, 2026, 7:42:00 PM
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
Oct 13, 2026, 7:32:00 PM
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
Oct 13, 2026, 7:25:00 PM
बीपीएससी ने दी सूचना, इस परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अध्यापक भर्ती परीक्षा में आवेदन
बीपीएससी ने दी सूचना, इस परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अध्यापक भर्ती परीक्षा में आवेदन
Oct 13, 2026, 7:18:00 PM
एसएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के भवन का नामकरण सच्चिदानंद यादव के नाम पर करने की मांग
एसएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के भवन का नामकरण सच्चिदानंद यादव के नाम पर करने की मांग
Oct 13, 2026, 7:13:00 PM
त्रिस्तरीय व ग्राम कचहरी प्रतिनिधि कर्मियों का एलान, मांगे पूरी नहीं होने पर होगा मंत्री आवास का घेराव
त्रिस्तरीय व ग्राम कचहरी प्रतिनिधि कर्मियों का एलान, मांगे पूरी नहीं होने पर होगा मंत्री आवास का घेराव
Oct 13, 2026, 7:02:00 PM