सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूज्य माताजी स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन की खबर से पूरे नाला प्रखंड में शोक की लहर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा नाला प्रखंड कमेटी की ओर से मंगलवार को एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूज्य माताजी स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन की खबर से पूरे नाला प्रखंड में शोक की लहर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा नाला प्रखंड कमेटी की ओर से मंगलवार को एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन केवल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की माँ थीं। उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष के दिनों में परिवार और आंदोलन दोनों को संभाला। उनका जाना हम सभी के लिए और झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। झारखंड की माटी ने आज अपनी एक महान माँ को खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

मौके पर शोक सभा में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य, प्रखंड सचिव वासुदेव हांसदा, कोषाध्यक्ष भवसिन्धु लायक, युवा नेता राजू दास, तूफान पाल, शुभेन्दु दत्ता, सानन्द माजी, मीडिया प्रभारी गया प्रसाद मिर्धा, माधव गोरांई, जसोदी मुर्मू, वापी राय, मंगल सोरेन, दयामय घोष, माधव मंडल, महेश्वर मरांडी, मानिक हेम्ब्रम, मेरुलाल, ननी गोपाल दे, छोटेलाल, तपन राउत और बृजू हांसदा सहित झामुमो के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM
 दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Oct 13, 2026, 7:51:00 PM
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
Oct 13, 2026, 7:42:00 PM
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
Oct 13, 2026, 7:32:00 PM
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
Oct 13, 2026, 7:25:00 PM
बीपीएससी ने दी सूचना, इस परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अध्यापक भर्ती परीक्षा में आवेदन
बीपीएससी ने दी सूचना, इस परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अध्यापक भर्ती परीक्षा में आवेदन
Oct 13, 2026, 7:18:00 PM
एसएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के भवन का नामकरण सच्चिदानंद यादव के नाम पर करने की मांग
एसएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के भवन का नामकरण सच्चिदानंद यादव के नाम पर करने की मांग
Oct 13, 2026, 7:13:00 PM
त्रिस्तरीय व ग्राम कचहरी प्रतिनिधि कर्मियों का एलान, मांगे पूरी नहीं होने पर होगा मंत्री आवास का घेराव
त्रिस्तरीय व ग्राम कचहरी प्रतिनिधि कर्मियों का एलान, मांगे पूरी नहीं होने पर होगा मंत्री आवास का घेराव
Oct 13, 2026, 7:02:00 PM