गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल

गोपालगंज: जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नया गैस सिलेंडर लगाते समय लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के 14 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल

गोपालगंज: जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नया गैस सिलेंडर लगाते समय लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के 14 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों में महिलाएं और कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं। जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दीया से फैली आग, सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ

घटना के संबंध में परिवार की सदस्य पिंकी कुमारी ने बताया कि घर में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। इसके बाद घर की महिलाएं नया सिलेंडर लगाने लगीं। सिलेंडर का कैप हटाकर जैसे ही रेगुलेटर लगाने की कोशिश की गई, तभी तेजी से गैस का रिसाव होने लगा। 

कमरे में पहले से ही एक दीया जल रहा था, जिससे निकली चिंगारी के संपर्क में गैस आते ही पूरे कमरे में आग फैल गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ, वरना एक बहुत बड़ा अनर्थ हो सकता था। लेकिन आग की चपेट में कमरे में मौजूद सभी लोग बुरी तरह झुलस गए।

इस दुर्घटना में झुलसे लोगों में मुख्य रूप से शीला नाथ मांझी (उम्र 50 वर्ष)कुसुम देवी (उम्र 35 वर्ष)नेहा कुमारी (उम्र 20 वर्ष) पिंकी कुमारी (उम्र 18 वर्ष)कंचन कुमार (उम्र 20 वर्ष)चमेली देवी (उम्र 35 वर्ष) कुंदन कुमार शर्मा (उम्र 18 वर्ष)आयोग कुमार (उम्र 5 वर्ष) बेबी देवी (उम्र 20 वर्ष) मिस्टी कुमारी इनके अलावा रौशन कुमार, आयुष कुमार, आरती कुमारी और रीमा देवी भी इस हादसे में झुलस गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
Oct 13, 2026, 10:44:00 PM
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
Oct 13, 2026, 10:10:00 PM
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM
 दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Oct 13, 2026, 7:51:00 PM
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
Oct 13, 2026, 7:42:00 PM
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
Oct 13, 2026, 7:32:00 PM
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
Oct 13, 2026, 7:25:00 PM