चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास

जिले के भोरे थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में न्यायालय ने स्पीडी ट्रायल के आधार पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने दोनों दोषियों को 30-30 वर्ष के कारावास और 25-25 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास

गोपालगंज : जिले के भोरे थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में न्यायालय ने स्पीडी ट्रायल के आधार पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने दोनों दोषियों को 30-30 वर्ष के कारावास और 25-25 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। बता दें कि 24 अगस्त 2022 को भोरे थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना घटित हुई थी। 

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर भोरे पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू की थी

इस संबंध में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर भोरे पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू की थी। पुलिस अनुसंधान के दौरान संकलित वैज्ञानिक साक्ष्यों, चिकित्सीय रिपोर्ट और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने  दो आरोपियों के विरुद्ध आरोप-पत्र माननीय न्यायालय में समर्पित किया था। जिसमें पियरौटा गांव के मनेजर साह के पुत्र संदीप साह और बैरौना गांव क नागेश्वर माझी के पुत्र रघु माझी शामिल थे।

3 वर्ष बाद आया कोर्ट का फैसला

भोरे थाना इलाके के चर्चित मामले में न्यायालय एडीजे-6-सह-पॉक्सो विशेष न्यायालय गोपालगंज द्वारा दोनों अभियुक्तों को दोषी करार दिया गया। अदालत ने भादवि की धारा 376(3) एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा-6 के तहत दोनों को सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक अभियुक्त को 30-30 वर्ष का कठोर कारावास और 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही कोर्ट ने जुर्माना की राशि जमा नहीं करने की स्थिति में प्रत्येक अभियुक्त को छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतने को कहा है।

क्या बोले विशेष लोक अभियोजक

इस पूरे मामले में विशेष लोक अभियोजक दरोगा सिंह द्वारा न्यायालय में बेहद प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस द्वारा अनुसंधान के दौरान जुटाए गए ठोस साक्ष्यों, गवाहों की समय पर पेशी और अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी के फलस्वरूप स्पीडी ट्रायल संचालित किया गया, जिससे कम समय में न्याय सुनिश्चित कराते हुए अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा सकी। यह फैसला समाज में इस तरह के जघन्य अपराध करने वालों के लिए एक कड़ा संदेश है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
Oct 14, 2026, 12:08:00 PM
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
Oct 14, 2026, 11:43:00 AM
आठवीं के छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी
आठवीं के छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी
Oct 14, 2026, 11:42:00 AM
जन सुराज के MLC प्रत्याशी का जमुई दौरा, कोसी स्नातक सीट पर ताल ठोका, 7 संकल्पों के साथ मांगा समर्थन
जन सुराज के MLC प्रत्याशी का जमुई दौरा, कोसी स्नातक सीट पर ताल ठोका, 7 संकल्पों के साथ मांगा समर्थन
Oct 14, 2026, 11:34:00 AM
गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
Oct 14, 2026, 11:30:00 AM
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान : हरमू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान : हरमू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
Oct 14, 2026, 11:17:00 AM
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
Oct 14, 2026, 10:48:00 AM
महुआर गांव के ऐश पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
महुआर गांव के ऐश पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
Oct 14, 2026, 10:32:00 AM
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Oct 14, 2026, 10:27:00 AM
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
Oct 14, 2026, 10:26:00 AM