अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के नालंदा दौरे पर प्रतिक्रिया दी।

अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के नालंदा दौरे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के नालंदा आगमन का चुनाव पर असर पड़ना स्वाभाविक है। साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से अपने पक्ष में समर्थन की अपील की। 

दरअसल, तीन अक्टूबर को भी अनंत सिंह ने नालंदा के हरनौत से रोड शो शुरू किया था, जिसका समापन नवादा जिले में हुआ था। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए थे। रोड शो में जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के पक्ष में प्रबुद्ध मतदाताओं से वोट की अपील की गई थी। हालांकि, इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार के समर्थन में भी नारे लगाए गए थे।

अनुज सिंह ने कहा कि एनडीए और राजद के कई सम्मानित नेता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता उनके समर्थन में प्रचार करता है, तो यह उनकी पार्टी के लिए अच्छी बात है। अनुज सिंह ने सभी दलों के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि एक बार उन्हें मौका दिया जाए। अब देखना होगा कि अनंत सिंह के नालंदा दौरे से स्नातक चुनाव के समीकरण पर कितना असर पड़ता है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश,  'DM हाय-हाय' के नारे

Oct 14, 2026, 1:02:00 PM
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Oct 14, 2026, 1:00:00 PM
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई

Oct 14, 2026, 12:43:00 PM
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
Oct 14, 2026, 12:08:00 PM
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें

Oct 14, 2026, 11:43:00 AM
आठवीं के छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी

Oct 14, 2026, 11:42:00 AM
जन सुराज के MLC प्रत्याशी का जमुई दौरा, कोसी स्नातक सीट पर ताल ठोका, 7 संकल्पों के साथ मांगा समर्थन

Oct 14, 2026, 11:34:00 AM
गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना

Oct 14, 2026, 11:30:00 AM
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान : हरमू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले

Oct 14, 2026, 11:17:00 AM
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास

Oct 14, 2026, 10:48:00 AM