भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई

बिहार के वैशाली के राघोपुर दियारा में हुए दर्दनाक नाव हादसे में मृतकों में रामप्रवेश राय उर्फ राजा के परिवार के सात बच्चे भी शामिल है। जिस घर में कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, उस घर पर अब दुखों का पहाड़ टूटा है।

भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई

बिहार के वैशाली के राघोपुर दियारा में हुए दर्दनाक नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत ने कई कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। गंगा नदी में नाव पलटने की वजह से 13 बच्चों की मौत हो गई। सबसे हृदय विदारक पहलू यह है कि मृतकों में रामप्रवेश राय उर्फ राजा के परिवार के सात बच्चे भी शामिल है।  जिस घर में कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, उस घर पर अब दुखों का पहाड़ टूटा है। भोज खाने के लिए नाव से निकले इन मासूमों की मौत से परिवार में मातम पसरा है। रामप्रवेश राय के घर का माहौल देखकर पत्थर दिल इंसान की आंखें भी नम हो जाएं। जिन बच्चों के भोज से लौटने का इंतजार हो रहा था, उनकी मौत की खबर ने अपनों को तोड़कर रख दिया। राममप्रवेश राय उर्फ राजा के परिवार पर ऐसा कहर टूटा है कि एक साथ सात बच्चों की मौत ने पूरे घर की दुनिया उजाड़ दी। परिवार को जिंदगी भर का ऐसा दर्द दे गया, जिसे किसी भी शब्दों में बयां करना भी मुश्किल है।  

दरअसल वैशाली जिले के राघोपुर में नाव हादसे ने एक परिवार की दुनिया ही उजाड़ दी। यह दर्दनाक तस्वीर रामपुर श्यामचंद गांव की है, जहां एक ही परिवार के सात बच्चों की मौत हो गई। जिन बच्चों को परिवार के लोग हंसते-मुस्कुराते हुए भोज खाने के लिए विदा कर रहे थे, वहां अब अपनों को खोने का दर्द है। घर में जिन मासूमों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा है। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार और गम का माहौल है। रामप्रवेश राय उर्फ राजा के परिवार के सात बच्चे अब कभी घर नहीं लौटेंगे।  उनके पीछे रह गया है रोता-बिलखता परिवार, सूनी आंखें और ऐसा खालीपन, जिसे वक्त भी शायद कभी नहीं भर पाएगा। 

बता दें कि राघोपुर प्रखंड के रामपुर श्यामचंद गांव के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक नाव हादसा हुआ।  नाव से करीब 20 बच्चे भोज खाने जा रहे थे।  इसी दौरान गंगा नदी में नाव फटने से बड़ा हादसा हो गया।  इस घटना में 13 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।  इनमें सात बच्चे रामप्रवेश राय उर्फ राजा के परिवार के हैं। एक ही परिवार के सात बच्चों की मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। 

 बतातें चलें कि वैशाली नाव हादसे में अब तक 13 बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 7 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत तमाम राजनेताओं ने घटना पर दुख जताया है। वहीं राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने मुवावजे का ऐलान किया है।  

Trending News

13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश,  'DM हाय-हाय' के नारे
13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश, 'DM हाय-हाय' के नारे
Oct 14, 2026, 1:02:00 PM
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Oct 14, 2026, 1:00:00 PM
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
Oct 14, 2026, 12:43:00 PM
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
Oct 14, 2026, 12:08:00 PM
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
Oct 14, 2026, 11:43:00 AM
आठवीं के छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी
आठवीं के छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी
Oct 14, 2026, 11:42:00 AM
जन सुराज के MLC प्रत्याशी का जमुई दौरा, कोसी स्नातक सीट पर ताल ठोका, 7 संकल्पों के साथ मांगा समर्थन
जन सुराज के MLC प्रत्याशी का जमुई दौरा, कोसी स्नातक सीट पर ताल ठोका, 7 संकल्पों के साथ मांगा समर्थन
Oct 14, 2026, 11:34:00 AM
गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
Oct 14, 2026, 11:30:00 AM
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान : हरमू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान : हरमू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
Oct 14, 2026, 11:17:00 AM
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
Oct 14, 2026, 10:48:00 AM