जन सुराज के MLC प्रत्याशी का जमुई दौरा, कोसी स्नातक सीट पर ताल ठोका, 7 संकल्पों के साथ मांगा समर्थन

बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के संभावित एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन मंगलवार को जमुई पहुंचे। जमुई पहुंचने पर जन सुराज के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

जन सुराज के MLC प्रत्याशी का जमुई दौरा, कोसी स्नातक सीट पर ताल ठोका, 7 संकल्पों के साथ मांगा समर्थन

जमुई : बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के संभावित एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन मंगलवार को जमुई पहुंचे। जमुई पहुंचने पर जन सुराज के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और युवाओं से सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोसी स्नातक क्षेत्र लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है। स्नातकों, शिक्षकों और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को विधान परिषद में मजबूती से नहीं उठाया गया। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस चुनाव में उतरने का निर्णय लिया है।

कौन हैं रजनीश रंजन?

रजनीश रंजन सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र अंतर्गत सहमौरा गांव के निवासी हैं। उन्हें शिक्षा जगत में 'कोसी पुत्र' के नाम से भी जाना जाता है। शिक्षा शास्त्री के रूप में उन्होंने लंबे समय तक शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में काम किया है।

स्नातकों के हक की आवाज बनेंगे - रजनीश

जनसंपर्क के दौरान रजनीश रंजन ने कहा कि यदि कोसी के प्रबुद्ध स्नातक मतदाता मुझे एक मौका देते हैं, तो मैं विधान परिषद में आप सभी की आवाज बनकर आपके हक और अधिकार की लड़ाई पूरी ईमानदारी और मजबूती से लड़ूंगा। मेरा लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि व्यवस्था में बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि जन सुराज का विजन बिहार में शिक्षा, रोजगार और व्यवस्था परिवर्तन का है और उसी विजन को लेकर वे स्नातक मतदाताओं के बीच जा रहे हैं।

अपने 7 संकल्प किए घोषित

1. स्वरोजगार के लिए पांच लाख तक ब्याज-मुक्त ऋण - बेरोजगार स्नातकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पांच लाख रुपए तक का ब्याज रहित ऋण उपलब्ध करवाने के लिए सदन में आवाज उठाना।

2. समयबद्ध परीक्षा कैलेंडर - बिहार की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक निश्चित और समयबद्ध परीक्षा कैलेंडर लागू करवाना, ताकि युवाओं का साल बर्बाद न हो।

3. एक पाठ्यक्रम, एक वेतनमान - वित्तरहित शिक्षा व्यवस्था के कलंक को समाप्त कर 'समान काम-समान वेतन' और एक समान पाठ्यक्रम की व्यवस्था लागू करवाना।

4. स्नातकों के लिए सुरक्षा व भत्ता - सभी स्नातक मतदाताओं के लिए जीवन सुरक्षा बीमा और मासिक भत्ता की व्यवस्था के लिए प्रयास करना।

5. कैशलेस इलाज की सुविधा - शिक्षक, पत्रकार, संविदाकर्मी और बेरोजगार स्नातकों सहित सभी के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करवाना।

6. अधिवक्ताओं के लिए सुविधाएं - सभी न्यायालयों में वकालतखानों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना और अधिवक्ताओं के लिए हेल्थ व वेलनेस सेंटर की स्थापना। 

7. पुस्तकालयों का आधुनिकीकरण - प्रमंडल से लेकर जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर तक आधुनिक पुस्तकालय और ई-पुस्तकालय की स्थापना करवाना। मौके पर जन सुराज के कई कार्यकर्ता और स्थानीय प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट

Trending News

भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
Oct 14, 2026, 12:43:00 PM
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
Oct 14, 2026, 12:08:00 PM
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
Oct 14, 2026, 11:43:00 AM
आठवीं के छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी
आठवीं के छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी
Oct 14, 2026, 11:42:00 AM
जन सुराज के MLC प्रत्याशी का जमुई दौरा, कोसी स्नातक सीट पर ताल ठोका, 7 संकल्पों के साथ मांगा समर्थन
जन सुराज के MLC प्रत्याशी का जमुई दौरा, कोसी स्नातक सीट पर ताल ठोका, 7 संकल्पों के साथ मांगा समर्थन
Oct 14, 2026, 11:34:00 AM
गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
Oct 14, 2026, 11:30:00 AM
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान : हरमू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान : हरमू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
Oct 14, 2026, 11:17:00 AM
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
Oct 14, 2026, 10:48:00 AM
महुआर गांव के ऐश पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
महुआर गांव के ऐश पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
Oct 14, 2026, 10:32:00 AM
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Oct 14, 2026, 10:27:00 AM