मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मंजूर किए 10,016 करोड़
दीवाली से चंद दिन पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। मोदी सरकार ने आज यानी 28 अक्टूबर कैबिनेट की बैठक में डीए यानी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इसके लिए सरकार ने 10,016 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

नई दिल्ली : दीवाली से चंद दिन पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। मोदी सरकार ने आज यानी 28 अक्टूबर कैबिनेट की बैठक में डीए यानी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इसके लिए सरकार ने 10,016 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।
केंद्र में पदस्थ कर्मचारी इसका बड़ी ही बेसब्री से कई दिनों से इंतजार कर रहे थे
केंद्र सरकार में पदस्थ कर्मचारी इसका बड़ी ही बेसब्री से कई दिनों से इंतजार कर रहे थे. आज यानी 28 अक्टूबर को हुई केंद्र सरकार की कैबिनेट की बैठक में फैसला कर्मचारियों के तीन फीसदी महंगाई भत्ते बढ़ाने की मांग को हरी झंडी मिल गई है। जिसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 फीसदी से 63 फीसदी हो गया है।
क्या है महंगाई भत्ता?
दरअसल, डीए यानी महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को दिया जाने वाला वो भत्ता है जो उन्हें अलग से मिलता है। ये महंगाई भत्ता हर साल बढ़ती महंगाई को देखते हुए संशोधित किया जाता है। ये महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी के अलावा होता है।
कितनी बढ़ेगी सैलरी?
आपको बता दें कि मान लीजिए किसी व्यक्ति की बेसिक सैलरी 25 हजार रुपए है, तो उसका महंगाई भत्ता 63 फीसदी के हिसाब से अब 15,750 हजार रुपए होगा। इसका मतलब है कि कर्मचारी की सैलरी 40,750 हजार रुपए होगी।













