कोईलवर में प्रेस क्लब का हुआ उद्घाटन, SDPO-2 व राजस्व पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

कोईलवर में प्रेस क्लब का उद्घाटन बुधवार को सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह और आरओ राजभूषण सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

कोईलवर में प्रेस क्लब का हुआ उद्घाटन, SDPO-2 व राजस्व पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

आरा/कोईलवर : कोईलवर में प्रेस क्लब का उद्घाटन बुधवार को सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह और आरओ राजभूषण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रशासनिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग और स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे। उद्घाटन के मौके पर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रेस क्लब के गठन से क्षेत्र के पत्रकारों को आपसी समन्वय, विचार-विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए एक साझा मंच मिलेगा। 

इस कार्यक्रम में कई लोग मौजूद दिखे

उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह मंच पत्रकारों के बीच एकजुटता बढ़ाने के साथ-साथ जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में कोईलवर एसएचओ इंस्पेक्टर सुशांत कुमार मंडल, चांदी एसएचओ इंस्पेक्टर सुनीत कुमार सिंह, गीधा एसएचओ एसआइ टिंकू कुमार, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष संजीत रजक, रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जागा कुशवाहा और भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर स्थानीय पत्रकार आमोद कुमार, आलोक भारती, दीपक कुमार सिंह, रंजन बाबा, पिंटू सिंह, दीपक गुप्ता और नीरज कुमार उपस्थित थे। 

प्रेस क्लब पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत करने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है

वक्ताओं ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत करने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मौके पर समाजसेवी मिथिलेश राय, पूर्व मुखिया सुरेंद्र कुमार, कुल्हड़िया के उपमुखिया सुरेंद्र सिंह, आरपीपीएस स्कूल के निदेशक रविकांत राय, बड़हरा के पत्रकार संतोष सिंह, प्रेम गुप्ता, नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद वीरमन्यु यादव और पार्षद धनंजय समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आरा से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट

Trending News

लिमाग्रेन की हाइब्रिड मक्का किस्मों से चमकेगी किसानों की किस्मत, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
लिमाग्रेन की हाइब्रिड मक्का किस्मों से चमकेगी किसानों की किस्मत, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
Oct 28, 2026, 5:38:00 PM
छह विद्यालयों में चला डायल 112 जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी ने बच्चों को दिए टिप्स
छह विद्यालयों में चला डायल 112 जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी ने बच्चों को दिए टिप्स
Oct 28, 2026, 5:17:00 PM
विस्थापितों के नए आंदोलन का ऐलान, बीएसएल प्रबंधन को 15 दिन का अल्टीमेटम
विस्थापितों के नए आंदोलन का ऐलान, बीएसएल प्रबंधन को 15 दिन का अल्टीमेटम
Oct 28, 2026, 5:04:00 PM
कोईलवर में प्रेस क्लब का हुआ उद्घाटन, SDPO-2 व राजस्व पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
कोईलवर में प्रेस क्लब का हुआ उद्घाटन, SDPO-2 व राजस्व पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
Oct 28, 2026, 4:50:00 PM
'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कारगिल चौक से JP गोलंबर तक किया पैदल मार्च
'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कारगिल चौक से JP गोलंबर तक किया पैदल मार्च
Oct 28, 2026, 4:34:00 PM
जापान में जहानाबाद के शरजील का जलवा, 3 प्रमुख सम्मान जीतकर बढ़ाया बिहार का मान
जापान में जहानाबाद के शरजील का जलवा, 3 प्रमुख सम्मान जीतकर बढ़ाया बिहार का मान
Oct 28, 2026, 4:25:00 PM
नगरीकला मौजा का श्मशान और खेल का मैदान बचाने को लेकर पदयात्रा, विधायक भी हुए शामिल
नगरीकला मौजा का श्मशान और खेल का मैदान बचाने को लेकर पदयात्रा, विधायक भी हुए शामिल
Oct 28, 2026, 4:21:00 PM
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मंजूर किए 10,016 करोड़
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मंजूर किए 10,016 करोड़
Oct 28, 2026, 3:50:00 PM
छठ महापर्व की तैयारी तेज, सिटी पार्क और गरगा डैम में घाटों की सफाई शुरू
छठ महापर्व की तैयारी तेज, सिटी पार्क और गरगा डैम में घाटों की सफाई शुरू
Oct 28, 2026, 3:32:00 PM
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पानी टंकी के जीर्णोद्धार, सौदर्यीकरण व कैफेटेरिया निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पानी टंकी के जीर्णोद्धार, सौदर्यीकरण व कैफेटेरिया निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
Oct 28, 2026, 3:21:00 PM