जापान में जहानाबाद के शरजील का जलवा, 3 प्रमुख सम्मान जीतकर बढ़ाया बिहार का मान

बिहार के जहानाबाद जिले के काको गांव के युवा शरजील अहमद काकवी ने जापान में आयोजित ‘जापान यूथ समिट 2026’ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

जापान में जहानाबाद के शरजील का जलवा, 3 प्रमुख सम्मान जीतकर बढ़ाया बिहार का मान

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले के काको गांव के युवा शरजील अहमद काकवी ने जापान में आयोजित ‘जापान यूथ समिट 2026’ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 19 से 22 अक्टूबर तक ओसाका में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय समिट में शरजील को बेस्ट लीडर अवार्ड और बेस्ट कंटेंट क्रिएटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, यूथ इनोवेटिव आइडिया प्रेजेंटेशन में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया। पैनल चर्चा का संचालन करने के लिए उन्हें विशेष उल्लेख भी मिला।

‘हर बच्चा पढ़ाए बच्चा’ का दिया संदेश

समिट में शरजील ने ‘शिक्षा सबके लिए, हर बच्चा पढ़ाए बच्चा’ का विजन प्रस्तुत किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों के बच्चों तक शिक्षा की पहुंच बढ़ाना है। इसके तहत प्रत्येक शिक्षित बच्चे को किसी अन्य बच्चे की पढ़ाई में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। शरजील की इस पहल में शिक्षा को जन-आंदोलन बनाने और युवाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

काको से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर

कायनात इंटरनेशनल स्कूल, काको के पूर्व छात्र शरजील फिलहाल पटना जिले के पालीगंज स्थित हिमालय मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। वह युवा भारत और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जैसी पहलों से भी जुड़े हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है। शरजील ने कहा कि जापान यूथ समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यदि हर शिक्षित बच्चा एक बच्चे को पढ़ाने की जिम्मेदारी ले, तो शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। वहीं, कायनात फाउंडेशन के निदेशक शकील अहमद काकवी ने शरजील की उपलब्धि को जहानाबाद और बिहार के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनकी सफलता ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

लिमाग्रेन की हाइब्रिड मक्का किस्मों से चमकेगी किसानों की किस्मत, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
लिमाग्रेन की हाइब्रिड मक्का किस्मों से चमकेगी किसानों की किस्मत, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
Oct 28, 2026, 5:38:00 PM
छह विद्यालयों में चला डायल 112 जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी ने बच्चों को दिए टिप्स
छह विद्यालयों में चला डायल 112 जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी ने बच्चों को दिए टिप्स
Oct 28, 2026, 5:17:00 PM
विस्थापितों के नए आंदोलन का ऐलान, बीएसएल प्रबंधन को 15 दिन का अल्टीमेटम
विस्थापितों के नए आंदोलन का ऐलान, बीएसएल प्रबंधन को 15 दिन का अल्टीमेटम
Oct 28, 2026, 5:04:00 PM
कोईलवर में प्रेस क्लब का हुआ उद्घाटन, SDPO-2 व राजस्व पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
कोईलवर में प्रेस क्लब का हुआ उद्घाटन, SDPO-2 व राजस्व पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
Oct 28, 2026, 4:50:00 PM
'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कारगिल चौक से JP गोलंबर तक किया पैदल मार्च
'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कारगिल चौक से JP गोलंबर तक किया पैदल मार्च
Oct 28, 2026, 4:34:00 PM
जापान में जहानाबाद के शरजील का जलवा, 3 प्रमुख सम्मान जीतकर बढ़ाया बिहार का मान
जापान में जहानाबाद के शरजील का जलवा, 3 प्रमुख सम्मान जीतकर बढ़ाया बिहार का मान
Oct 28, 2026, 4:25:00 PM
नगरीकला मौजा का श्मशान और खेल का मैदान बचाने को लेकर पदयात्रा, विधायक भी हुए शामिल
नगरीकला मौजा का श्मशान और खेल का मैदान बचाने को लेकर पदयात्रा, विधायक भी हुए शामिल
Oct 28, 2026, 4:21:00 PM
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मंजूर किए 10,016 करोड़
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मंजूर किए 10,016 करोड़
Oct 28, 2026, 3:50:00 PM
छठ महापर्व की तैयारी तेज, सिटी पार्क और गरगा डैम में घाटों की सफाई शुरू
छठ महापर्व की तैयारी तेज, सिटी पार्क और गरगा डैम में घाटों की सफाई शुरू
Oct 28, 2026, 3:32:00 PM
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पानी टंकी के जीर्णोद्धार, सौदर्यीकरण व कैफेटेरिया निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पानी टंकी के जीर्णोद्धार, सौदर्यीकरण व कैफेटेरिया निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
Oct 28, 2026, 3:21:00 PM