'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कारगिल चौक से JP गोलंबर तक किया पैदल मार्च

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कारगिल चौक से गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर तक पैदल मार्च किया।

'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कारगिल चौक से JP गोलंबर तक किया पैदल मार्च

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कारगिल चौक से गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर तक पैदल मार्च किया और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कारगिल चौक पर बने मंच से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पदयात्रा के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित आप सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं संवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त करने की कोशिश कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विपक्षी दलों द्वारा की जा रही है। इस कोशिश को देश की जनता नाकाम करेगी। जिन लोगों ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई, देश में इमरजेंसी लागू किया, लोगों के मौलिक अधिकार छीने, आज वे लोकतंत्र का ढिंढोरा पीट रहे हैं। अगर वे अपने पूर्वजों की करतूतों को याद कर लेंगे तो जनता के बीच उन्हें जाने की हिम्मत नहीं होगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है और उनके नेतृत्व में लोकतंत्र मजबूत हुआ है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने लोगों की बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ मान-सम्मान बढ़ाने एवं भारत को अंतर्राष्ट्रीय फलक पर मजबूत देश के रूप में स्थापित किया है। इसलिए जनता उन्हें बार-बार चुनती है। विपक्ष को यह बात पच नहीं रहा है। विपक्ष को यह मालूम होना चाहिए कि काम नरेंद्र मोदी करेंगे तो वोट जनता उन्हीं को देंगी। लोकतंत्र में जो काम करता है, जनता उसी को चुनती है। लोकतंत्र में जनता मालिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा- BJP संघर्ष करके यहां तक पहुंची है, जनता के बीच रहती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा संघर्ष करके यहां तक पहुंची है। भाजपा जनता के बीच रहती है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करती है। कांग्रेस पार्टी अब गाली-गलौज पर उतर आई है। चुनाव चाहे बैलेट पेपर से हुआ हो या ईवीएम से कांग्रेस पार्टी चुनाव हारती रही है। वह चुनाव नहीं जीत पा रही है, इसलिए इस तरह की हरकत कर रही है। प्रधानमंत्री के स्व. पिताजी एवं स्व. माताजी को अपशब्द कहा जा रहा है, यह सभ्य समाज में किसी तरह स्वीकार्य नहीं है। देश की जनता इसका जवाब देगी। जो लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करेगा जनता उसको माफ नहीं करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा 2025 के चुनाव में एनडीए को 202 सीट प्राप्त हुआ और एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने पदभार संभाला। उसके बाद सभी लोगों ने मिलकर मुझे मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेवारी दी है। लोकतंत्र में जनता जिसे चुनती है, वहीं पद धारण करता है और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही लेता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री के विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करने की हम सबकी जवाबदेही है

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करने की हम सबकी जवाबदेही है। लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा पूरी मजबूती से खड़ी है। हमलोग लोकतंत्र के साथ हैं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी संबोधित किया। पैदल यात्रा के दौरान राज्य सरकार के कई मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण, विधान पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Trending News

लिमाग्रेन की हाइब्रिड मक्का किस्मों से चमकेगी किसानों की किस्मत, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
लिमाग्रेन की हाइब्रिड मक्का किस्मों से चमकेगी किसानों की किस्मत, कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
Oct 28, 2026, 5:38:00 PM
छह विद्यालयों में चला डायल 112 जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी ने बच्चों को दिए टिप्स
छह विद्यालयों में चला डायल 112 जागरूकता अभियान, थाना प्रभारी ने बच्चों को दिए टिप्स
Oct 28, 2026, 5:17:00 PM
विस्थापितों के नए आंदोलन का ऐलान, बीएसएल प्रबंधन को 15 दिन का अल्टीमेटम
विस्थापितों के नए आंदोलन का ऐलान, बीएसएल प्रबंधन को 15 दिन का अल्टीमेटम
Oct 28, 2026, 5:04:00 PM
कोईलवर में प्रेस क्लब का हुआ उद्घाटन, SDPO-2 व राजस्व पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
कोईलवर में प्रेस क्लब का हुआ उद्घाटन, SDPO-2 व राजस्व पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
Oct 28, 2026, 4:50:00 PM
'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कारगिल चौक से JP गोलंबर तक किया पैदल मार्च
'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कारगिल चौक से JP गोलंबर तक किया पैदल मार्च
Oct 28, 2026, 4:34:00 PM
जापान में जहानाबाद के शरजील का जलवा, 3 प्रमुख सम्मान जीतकर बढ़ाया बिहार का मान
जापान में जहानाबाद के शरजील का जलवा, 3 प्रमुख सम्मान जीतकर बढ़ाया बिहार का मान
Oct 28, 2026, 4:25:00 PM
नगरीकला मौजा का श्मशान और खेल का मैदान बचाने को लेकर पदयात्रा, विधायक भी हुए शामिल
नगरीकला मौजा का श्मशान और खेल का मैदान बचाने को लेकर पदयात्रा, विधायक भी हुए शामिल
Oct 28, 2026, 4:21:00 PM
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मंजूर किए 10,016 करोड़
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मंजूर किए 10,016 करोड़
Oct 28, 2026, 3:50:00 PM
छठ महापर्व की तैयारी तेज, सिटी पार्क और गरगा डैम में घाटों की सफाई शुरू
छठ महापर्व की तैयारी तेज, सिटी पार्क और गरगा डैम में घाटों की सफाई शुरू
Oct 28, 2026, 3:32:00 PM
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पानी टंकी के जीर्णोद्धार, सौदर्यीकरण व कैफेटेरिया निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पानी टंकी के जीर्णोद्धार, सौदर्यीकरण व कैफेटेरिया निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
Oct 28, 2026, 3:21:00 PM