मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पानी टंकी के जीर्णोद्धार, सौदर्यीकरण व कैफेटेरिया निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के मिलर हाई स्कूल परिसर स्थित ऐतिहासिक पानी टंकी के जीर्णोद्धार, सौदर्यीकरण व कैफेटेरिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पानी टंकी के जीर्णोद्धार, सौदर्यीकरण व कैफेटेरिया निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के मिलर हाई स्कूल परिसर स्थित ऐतिहासिक पानी टंकी के जीर्णोद्धार, सौदर्यीकरण व कैफेटेरिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह पहल राजधानी पटना के ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, शहरी सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा- परियोजना के तहत ऐतिहासिक पानी टंकी के मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए उसका जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के तहत ऐतिहासिक पानी टंकी के मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए उसका जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण किया जाएगा। इसका उद्देश्य ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखने के साथ-साथ परिसर को अधिक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाना है। इस परियोजना के अंतर्गत पानी टंकी के चारों ओर गोलाकार पाथ-वे का निर्माण, लैंडस्केपिंग और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, पर्यटकों एवं अन्य आगुंतकों की सुविधा के लिए परिसर में एक आधुनिक कैफेटेरिया भवन निर्माण भी किया जाएगा।

पटना नगर निगम के आयुक्त यशपाल मीणा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पानी टंकी के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी

नगर विकास एवं आवास विभाग और पटना नगर निगम के अंतर्गत क्रियान्वित होने वाली यह परियोजना ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और राजधानी की सुंदरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पटना नगर निगम के आयुक्त यशपाल मीणा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पानी टंकी के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्यूनतम हस्तक्षेप एवं मूल स्थापत्य स्वरूप के अधिकतम संरक्षण के सिद्धांत के अनुरूप पारंपरिक, टिकाऊ एवं संरचना अनुकूल सामग्रियों से जीर्णोद्धार कार्य किया जाएगा। जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य से संबंधित एक वीडियो फिल्म भी प्रस्तुत किया गया।

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पानी टंकी परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पानी टंकी परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहरी आधारभूत संरचना के विकास, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मिलर हाई स्कूल परिसर स्थित ऐतिहासिक पानी टंकी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्गीकरण की यह पहल इसी संकल्प को आगे बढ़ाती है। पटना की महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण करते हुए मिलर हाई स्कूल परिसर को एक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक विरसत स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

CM सम्राट के साथ मंत्री, सांसद, कई विधायक, महापौर, उपमहापौर के अलावा कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुमार, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडुकलकट्टी, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Trending News

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मंजूर किए 10,016 करोड़
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मंजूर किए 10,016 करोड़
Oct 28, 2026, 3:50:00 PM
छठ महापर्व की तैयारी तेज, सिटी पार्क और गरगा डैम में घाटों की सफाई शुरू
छठ महापर्व की तैयारी तेज, सिटी पार्क और गरगा डैम में घाटों की सफाई शुरू
Oct 28, 2026, 3:32:00 PM
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पानी टंकी के जीर्णोद्धार, सौदर्यीकरण व कैफेटेरिया निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पानी टंकी के जीर्णोद्धार, सौदर्यीकरण व कैफेटेरिया निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
Oct 28, 2026, 3:21:00 PM
केरेडारी में ACB की बड़ी कार्रवाई, पंचायत सेवक 9 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
केरेडारी में ACB की बड़ी कार्रवाई, पंचायत सेवक 9 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Oct 28, 2026, 3:15:00 PM
बिहार MLC चुनाव : जाति के गणित पर भारी पड़ा वोट मैनेजमेंट, 8 सीटों के नतीजों ने खोली सियासत की नई किताब
बिहार MLC चुनाव : जाति के गणित पर भारी पड़ा वोट मैनेजमेंट, 8 सीटों के नतीजों ने खोली सियासत की नई किताब
Oct 28, 2026, 2:57:00 PM
'तेजस्वी अपने भविष्य की चिंता करें', एमएलसी रिजल्ट के बीच नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा
'तेजस्वी अपने भविष्य की चिंता करें', एमएलसी रिजल्ट के बीच नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा
Oct 28, 2026, 2:55:00 PM
BJP ने किया ऐलान, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी MP से लड़ेंगे राज्यसभा उपचुनाव
BJP ने किया ऐलान, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी MP से लड़ेंगे राज्यसभा उपचुनाव
Oct 28, 2026, 2:47:00 PM
बिहार  MLC चुनाव: पटना में मुरझाया कमल, इधर जला लालटेन उधर चला तीर
बिहार MLC चुनाव: पटना में मुरझाया कमल, इधर जला लालटेन उधर चला तीर
Oct 28, 2026, 2:32:00 PM
मंडल कारा में देर रात उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में औचक छापेमारी
मंडल कारा में देर रात उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में औचक छापेमारी
Oct 28, 2026, 1:24:00 PM
MLC चुनाव : EVM हो या बैलेट पेपर कांग्रेस सभी जगहों पर 'शून्य'
MLC चुनाव : EVM हो या बैलेट पेपर कांग्रेस सभी जगहों पर 'शून्य'
Oct 28, 2026, 1:20:00 PM