छठ महापर्व की तैयारी तेज, सिटी पार्क और गरगा डैम में घाटों की सफाई शुरू

बोकारो: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बोकारो में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के प्रमुख छठ घाटों में शामिल सिटी पार्क और गरगा डैम में साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है।

छठ महापर्व की तैयारी तेज, सिटी पार्क और गरगा डैम में घाटों की सफाई शुरू

बोकारो: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बोकारो में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के प्रमुख छठ घाटों में शामिल सिटी पार्क और गरगा डैम में साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घाटों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की कवायद चल रही है।

गरगा डैम में साधना परिवार पिछले 35 वर्षों से लगातार छठ घाट की सफाई और सजावट का कार्य करता आ रहा है। कमेटी के संतोष कुमार ने बताया कि छठ व्रतियों की सेवा करना उनकी कमेटी का उद्देश्य है और इसके लिए सदस्य हर साल पूरी तत्परता से जुटते हैं।

वहीं, सिटी पार्क में बीएसएल प्रबंधन की ओर से युद्ध स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यहां काम कर रहे मजदूरों के मुताबिक, दीपावली तक घाटों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

कुल मिलाकर, छठ महापर्व से पहले घाटों की सफाई शुरू होने से तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। अब श्रद्धालुओं को इंतजार है महापर्व का, जब आस्था और भक्ति के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

कोईलवर में प्रेस क्लब का हुआ उद्घाटन, SDPO-2 व राजस्व पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

Oct 28, 2026, 4:50:00 PM
'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कारगिल चौक से JP गोलंबर तक किया पैदल मार्च

Oct 28, 2026, 4:34:00 PM
जापान में जहानाबाद के शरजील का जलवा, 3 प्रमुख सम्मान जीतकर बढ़ाया बिहार का मान

Oct 28, 2026, 4:25:00 PM
नगरीकला मौजा का श्मशान और खेल का मैदान बचाने को लेकर पदयात्रा, विधायक भी हुए शामिल

Oct 28, 2026, 4:21:00 PM
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मंजूर किए 10,016 करोड़

Oct 28, 2026, 3:50:00 PM
छठ महापर्व की तैयारी तेज, सिटी पार्क और गरगा डैम में घाटों की सफाई शुरू
छठ महापर्व की तैयारी तेज, सिटी पार्क और गरगा डैम में घाटों की सफाई शुरू
Oct 28, 2026, 3:32:00 PM
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक पानी टंकी के जीर्णोद्धार, सौदर्यीकरण व कैफेटेरिया निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Oct 28, 2026, 3:21:00 PM
केरेडारी में ACB की बड़ी कार्रवाई, पंचायत सेवक 9 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Oct 28, 2026, 3:15:00 PM
बिहार MLC चुनाव : जाति के गणित पर भारी पड़ा वोट मैनेजमेंट, 8 सीटों के नतीजों ने खोली सियासत की नई किताब

Oct 28, 2026, 2:57:00 PM
'तेजस्वी अपने भविष्य की चिंता करें', एमएलसी रिजल्ट के बीच नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा

Oct 28, 2026, 2:55:00 PM