अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर बोला हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले ने दिल्ली की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा।

अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर बोला हमला

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले ने दिल्ली की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने एक गुर्गे के जरिए अरविंद केजरीवाल को धमकी भरी कॉल करवाई है। वहीं, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राजधानी में बढ़ते गैंगस्टरवाद और कारोबारियों से रंगदारी मांगने की घटनाओं को लेकर सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। 

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा पंजाब को बदनाम करने के लिए चुनाव से पहले इस तरह की हरकतें कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने अपने गुर्गे से अरविंद केजरीवाल को धमकी भरा फोन करवाया है। संजय सिंह ने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के खेल नहीं खेलने चाहिए। जब अरविंद केजरीवाल भाजपा के आका से नहीं डरे तो इन बंदर घुड़की से क्या डरेंगे? उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकियों से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पीछे हटने वाले नहीं हैं।

वहीं, सौरभ भारद्वाज ने इस पूरे मामले को दिल्ली की बिगड़ती कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री तक को गैंगस्टरों की ओर से धमकी मिल रही है। उन्होंने कहा कि राजधानी में गैंगस्टरों द्वारा धमकी देना, कारोबारियों से फिरौती मांगना और उनसे फिरौती वसूलना अब आम बात होती जा रही है। इसके कारण दिल्ली के व्यापारियों और कारोबारियों में डर का माहौल बना हुआ है।

सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि दिल्ली के ज्यादातर कारोबारी गैंगस्टरों से मिलने वाली धमकियों की शिकायत सरकार और दिल्ली पुलिस से करना भी उचित नहीं समझते। उनका कहना है कि कारोबारियों को लगता है कि पुलिस या सरकार के पास शिकायत करने से भी उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा। ऐसे में वे डर के माहौल में रहने और कई बार मजबूरी में फिरौती देने को विवश हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसे कई मामले हैं, जिनमें कारोबारियों ने फिरौती की धमकी मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें फिरौती की रकम देनी पड़ी।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह स्थिति दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब शिकायत करने के बाद भी कारोबारियों को सुरक्षा का भरोसा नहीं मिल पा रहा है तो आम नागरिकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं और आम लोगों के मन में सुरक्षा को लेकर चिंता गहराती जा रही है।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को मिली जान से मारने की धमकी को इसी व्यवस्था का एक बड़ा उदाहरण बताया। आम आदमी पार्टी ने इस घटना के जरिए भाजपा और केंद्र सरकार पर दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि राजधानी में गैंगस्टरों की बढ़ती गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है, ताकि कारोबारी, आम नागरिक और जनप्रतिनिधि खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर बोला हमला
अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर बोला हमला
Nov 12, 2026, 7:47:00 PM
सारण को मरीन ड्राइव की सौगात! मांझी से डुमाईगढ़ तक बदलेगी तस्वीर!, CM सम्राट का बड़ा ऐलान
सारण को मरीन ड्राइव की सौगात! मांझी से डुमाईगढ़ तक बदलेगी तस्वीर!, CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Nov 12, 2026, 7:19:00 PM
योग्य लाभुकों को मिला नया राशन कार्ड, चेहरे पर लौटी मुस्कान, डीएम ने परिवारों को सौंपा कार्ड
योग्य लाभुकों को मिला नया राशन कार्ड, चेहरे पर लौटी मुस्कान, डीएम ने परिवारों को सौंपा कार्ड
Nov 12, 2026, 6:57:00 PM
छठ पर्व को लेकर डीसी-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण
छठ पर्व को लेकर डीसी-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण
Nov 12, 2026, 6:46:00 PM
विजयीपुर के डॉ प्रमोद कुमार यादव का बिहार कारा विभाग में चयन, बने मेडिकल ऑफिसर
विजयीपुर के डॉ प्रमोद कुमार यादव का बिहार कारा विभाग में चयन, बने मेडिकल ऑफिसर
Nov 12, 2026, 6:34:00 PM
छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Nov 12, 2026, 6:22:00 PM
नहीं रहे जेपी सेनानी पृथ्वीनाथ तिवारी, पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
नहीं रहे जेपी सेनानी पृथ्वीनाथ तिवारी, पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
Nov 12, 2026, 6:06:00 PM
उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा
उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा
Nov 12, 2026, 5:57:00 PM
अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
Nov 12, 2026, 5:48:00 PM
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व जलस्तर का लिया जायजा
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व जलस्तर का लिया जायजा
Nov 12, 2026, 5:31:00 PM