उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा

उत्तर प्रदेश की राजनीति से अहम खबर है। असदुद्दीन ओवैसी की एआइएमआइएम और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने गठबंधन का एलान किया है।

उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजनीति से अहम खबर है। असदुद्दीन ओवैसी की एआइएमआइएम और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने गठबंधन का एलान किया है। ये दोनों पार्टियां यूपी चुनाव 2027 मिलकर लड़ेंगी। इन दोनों के ही गठबंधन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का नाम दिया गया है। अब यह गठबंधन प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। खास बात यह कि ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर उनके गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। इन दोनों ही नेताओं के एक साथ आने से प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। 

इससे पहले अपने संबोधन में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाने का फैसला किया है। हमारा मानना है कि यूपी में बीजेपी को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के में यह एक मजबूत विकल्प होगा। ओवैसी ने कहा कि यह मोर्चा दलितों और मुस्लिमों को राजनीतिक भागीदारी में बराबर का हक दिलाने की कोशिश करेगा। जबकि अपने संबोधन में चंद्रशेखर आजाद ने इस पहल को पहला मजबूत मोर्चा बताते हुए कहा कि दोनों दलों ने मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया है। अब राजनीतिक अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस नए राजनीतिक मोर्चे ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. गठबंधन की ओर से चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि फिलहाल इस मोर्चे में दो प्रमुख राजनीतिक दल इनमें आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआइएमआइएम शामिल हैं। आयोजन में मौके पर उपस्थित दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं का भी परिचय कराया गया। आयोजन में असदुद्दीन ओवैसी, रामेश्वर पवन, डॉक्टर मसूद, प्रदेश अध्यक्ष शौकत और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

दरअसल इससे पहले यह खबर भी आ रही थी कि ओवैसी ने इंडिया गठबंधन के साथ चुनावी तालमेल बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने सपा और कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर अपनी इच्छा भी जतायी थी लेकिन ओवैसी को इन दलों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद उन्होंने यह पहल की। ओवैसी ने अपनी तरफ से इन दलों को जवाब देने के लिए समयसीमा को भी तय किया था। इसके बाद उन्होंने चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के साथ मिलकर अलग राजनीतिक मोर्चा बनाने का रास्ता चुना।

इस मोर्चे को बनाने के साथ ही इन दोनों ही दलों का जोर दलितों, मुस्लिम समुदाय के साथ अन्य वंचित वर्गों को एक राजनीतिक मंच पर लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। गठबंधन की तरफ से दलितों, अल्पसंख्यकों, युवाओं, किसानों और समाज के पिछड़े एवं उपेक्षित तबकों के अधिकारों को अपनी प्राथमिकता बतायी गयी है। इन दोनों ही दलों का कहना है कि इस मंच के जरिए सामाजिक बदलाव की दिशा में काम किया जाएगा। गठबंधन में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। ओवैसी ने नए गठबंधन को उत्तर प्रदेश में मजबूत राजनीतिक विकल्प बताते हुए कहा कि यह मोर्चा बीजेपी को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए काम करेगा।

Trending News

छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Nov 12, 2026, 6:22:00 PM
नहीं रहे जेपी सेनानी पृथ्वीनाथ तिवारी, पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
नहीं रहे जेपी सेनानी पृथ्वीनाथ तिवारी, पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
Nov 12, 2026, 6:06:00 PM
उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा
उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा
Nov 12, 2026, 5:57:00 PM
अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
Nov 12, 2026, 5:48:00 PM
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व जलस्तर का लिया जायजा
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व जलस्तर का लिया जायजा
Nov 12, 2026, 5:31:00 PM
निशा भगत केस में BJP बोली-ये हमारी पहली जीत है, जब तक CBI जांच...आंदोलन जारी रहेगा
निशा भगत केस में BJP बोली-ये हमारी पहली जीत है, जब तक CBI जांच...आंदोलन जारी रहेगा
Nov 12, 2026, 5:11:00 PM
 सेक्टर-2सी में लगेंगे 11 CCTV कैमरे, दुर्गापूजा कमेटी और फल दुकानदार ने किया सहयोग
सेक्टर-2सी में लगेंगे 11 CCTV कैमरे, दुर्गापूजा कमेटी और फल दुकानदार ने किया सहयोग
Nov 12, 2026, 4:54:00 PM
कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात, बोले- निशांत को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे होगी व्यक्तिगत खुशी
कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात, बोले- निशांत को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे होगी व्यक्तिगत खुशी
Nov 12, 2026, 4:50:00 PM
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद को सफल बनाने के लिए जदयू की बैठक, ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद को सफल बनाने के लिए जदयू की बैठक, ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
Nov 12, 2026, 4:40:00 PM
छठ महापर्व को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, कार्यपालक अभियंता ने किया घाटों का निरीक्षण
छठ महापर्व को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, कार्यपालक अभियंता ने किया घाटों का निरीक्षण
Nov 12, 2026, 4:33:00 PM