कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात, बोले- निशांत को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे होगी व्यक्तिगत खुशी

बिहार की राजनीति में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है।

कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात, बोले- निशांत को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे होगी व्यक्तिगत खुशी

पटना : बिहार की राजनीति में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने निशांत कुमार को अधिक जिम्मेदारी दिए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि अगर उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी प्रसन्नता होगी। उन्होंने इसे जनता दल यूनाइटेड (JDU) के लिए भी अच्छा कदम बताया।  

वह शुरू से ही निशांत कुमार के राजनीति में आने के पक्षधर रहे हैं - उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह शुरू से ही निशांत कुमार के राजनीति में आने के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरे भाई, आप हमसे पूछ रहे हैं, हम तो शुरू से बोलते रहे हैं। जिस समय जदयू के लोग पसंद नहीं करते थे, उस समय भी हम कह रहे थे कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए। उस वक्त लोगों ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वह लगातार इस बात को उठाते रहे कि निशांत कुमार के राजनीति में आने में जितनी देरी होगी, उतना ही जदयू को नुकसान होगा। हालांकि, अब पार्टी ने इस दिशा में फैसला लिया है, जो देर से ही सही, एक अच्छा कदम है। 

कुशवाहा ने कहा- खैर, देर से ही सही लोगों ने लिया फैसला

कुशवाहा ने कहा कि खैर, देर से ही सही लोगों ने फैसला लिया। तो फैसला लिया है तो निशांत को अधिक से अधिक जिम्मेदारी मिले, इसमें मुझको व्यक्तिगत रूप से भी प्रसन्नता होगी और जदयू के लिए भी अच्छा होगा। उनके इस बयान को निशांत कुमार को पार्टी और सरकार में बड़ी भूमिका दिए जाने की संभावनाओं के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर अभी तक किसी आधिकारिक फैसले की पुष्टि नहीं हुई है। 

कुशवाहा ने राजनीतिक दलों और समाज में आपसी तालमेल और भाईचारे की जरूरत पर भी जोर दिया

इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने राजनीतिक दलों और समाज में आपसी तालमेल और भाईचारे की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारे का वातावरण बनाने का प्रयास हर व्यक्ति को करना चाहिए। जो लोग जिस राजनीतिक दल में हैं, उन्हें आपसी तालमेल और मिल-जुलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल संबंधित राजनीतिक दल को लाभ होगा, बल्कि आम जनता का भी भला होगा। 

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Nov 12, 2026, 6:22:00 PM
नहीं रहे जेपी सेनानी पृथ्वीनाथ तिवारी, पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
नहीं रहे जेपी सेनानी पृथ्वीनाथ तिवारी, पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
Nov 12, 2026, 6:06:00 PM
उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा
उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा
Nov 12, 2026, 5:57:00 PM
अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
Nov 12, 2026, 5:48:00 PM
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व जलस्तर का लिया जायजा
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व जलस्तर का लिया जायजा
Nov 12, 2026, 5:31:00 PM
निशा भगत केस में BJP बोली-ये हमारी पहली जीत है, जब तक CBI जांच...आंदोलन जारी रहेगा
निशा भगत केस में BJP बोली-ये हमारी पहली जीत है, जब तक CBI जांच...आंदोलन जारी रहेगा
Nov 12, 2026, 5:11:00 PM
 सेक्टर-2सी में लगेंगे 11 CCTV कैमरे, दुर्गापूजा कमेटी और फल दुकानदार ने किया सहयोग
सेक्टर-2सी में लगेंगे 11 CCTV कैमरे, दुर्गापूजा कमेटी और फल दुकानदार ने किया सहयोग
Nov 12, 2026, 4:54:00 PM
कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात, बोले- निशांत को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे होगी व्यक्तिगत खुशी
कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात, बोले- निशांत को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे होगी व्यक्तिगत खुशी
Nov 12, 2026, 4:50:00 PM
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद को सफल बनाने के लिए जदयू की बैठक, ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद को सफल बनाने के लिए जदयू की बैठक, ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
Nov 12, 2026, 4:40:00 PM
छठ महापर्व को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, कार्यपालक अभियंता ने किया घाटों का निरीक्षण
छठ महापर्व को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, कार्यपालक अभियंता ने किया घाटों का निरीक्षण
Nov 12, 2026, 4:33:00 PM