अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

भारतीय टीम ने शान से एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया। फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत शनिवार (14 नवंबर) को पाकिस्तान से होगी।

अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

अल अमेरत। भारतीय टीम ने शान से एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को अल अमेरत क्रिकेट ग्राउंड पर टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया।  

फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत शनिवार (14 नवंबर) को पाकिस्तान से होगी। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान से मिले 228 रनों के लक्ष्य को आसानी से 2 विकेट खोकर 36.5 ओवर में हासिल कर लिया। भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर शानदार रही। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने मिलकर पहले विकेट के लिए महज 16.6 ओवर में 117 रन जोड़े। आर्यवीर अच्छी लय में दिखाई दिए और 57 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में आर्यवीर ने 4 चौके और चार छक्के लगाए।

इसके बाद वीके विनीत के रूप में लक्ष्य को एक और अच्छा जोड़ीदार मिला और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 89 गेंदों में 77 रन जोड़े। हालांकि, लक्ष्य अपने शतक से चूक गए और 90 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में भारतीय कप्तान ने 13 चौके और एक छक्का लगाया। विनीत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 57 रन बनाए। वहीं, यशवर्धन चौहान 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 227 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फरीदुल्लाह एहसास सिर्फ 13 रन नबाकर आउट हुए। वहीं, आबिदुल्लाह नादरजन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वो 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सुभान जखाइल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वो 31 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद नोमान सलारजई और शाह फैजल रहीमी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली।

नोमान ने 2 चौके और दो छक्कों की मदद से 78 गेंदों में 51 रन बनाए, जबकि शाह फैजल 72 गेंदों में 51 रन बनाकर ईशान सूद का शिकार बने। अंत के ओवरों में कप्तान सोहेल खान ने महत्वपूर्ण नाबाद 36 रन बनाए, जिसके चलते अफगानिस्तान की टीम 200 का आंकड़ा पार करने में सफल रही। भारत की तरफ से गेंदबाजी में ईशान सूद ने 9 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि आर्यन सावसानी ने 29 रन देकर 2 विकेट निकाले।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Nov 12, 2026, 6:22:00 PM
नहीं रहे जेपी सेनानी पृथ्वीनाथ तिवारी, पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
नहीं रहे जेपी सेनानी पृथ्वीनाथ तिवारी, पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
Nov 12, 2026, 6:06:00 PM
उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा
उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा
Nov 12, 2026, 5:57:00 PM
अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
Nov 12, 2026, 5:48:00 PM
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व जलस्तर का लिया जायजा
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व जलस्तर का लिया जायजा
Nov 12, 2026, 5:31:00 PM
निशा भगत केस में BJP बोली-ये हमारी पहली जीत है, जब तक CBI जांच...आंदोलन जारी रहेगा
निशा भगत केस में BJP बोली-ये हमारी पहली जीत है, जब तक CBI जांच...आंदोलन जारी रहेगा
Nov 12, 2026, 5:11:00 PM
 सेक्टर-2सी में लगेंगे 11 CCTV कैमरे, दुर्गापूजा कमेटी और फल दुकानदार ने किया सहयोग
सेक्टर-2सी में लगेंगे 11 CCTV कैमरे, दुर्गापूजा कमेटी और फल दुकानदार ने किया सहयोग
Nov 12, 2026, 4:54:00 PM
कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात, बोले- निशांत को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे होगी व्यक्तिगत खुशी
कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात, बोले- निशांत को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे होगी व्यक्तिगत खुशी
Nov 12, 2026, 4:50:00 PM
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद को सफल बनाने के लिए जदयू की बैठक, ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद को सफल बनाने के लिए जदयू की बैठक, ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
Nov 12, 2026, 4:40:00 PM
छठ महापर्व को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, कार्यपालक अभियंता ने किया घाटों का निरीक्षण
छठ महापर्व को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, कार्यपालक अभियंता ने किया घाटों का निरीक्षण
Nov 12, 2026, 4:33:00 PM