छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

सहरसा: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर पूर्व मंत्री बिहार सरकार सह निवर्तमान विधायक सहरसा डॉ. आलोक रंजन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने विभिन्न वार्डों में स्थित छठ घाटों का भ्रमण कर निरीक्षण किया।

छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

सहरसा: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर पूर्व मंत्री बिहार सरकार सह निवर्तमान विधायक सहरसा डॉ. आलोक रंजन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने अनुमंडल पदाधिकारी तथा नगर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ सहरसा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में स्थित छठ घाटों का भ्रमण कर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई, जल की स्थिति, घाटों तक पहुंचने के रास्ते, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। घाटों तक जाने वाले रास्तों को दुरुस्त किया जाए तथा पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय रहते उपलब्ध कराई जाएं।

डॉ आलोक रंजन ने कहा कि छठ महापर्व सहरसा सहित पूरे बिहार की आस्था, श्रद्धा और लोक संस्कृति से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। इस महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न घाटों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। ऐसे में छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना प्रशासन एवं नगर निगम की जिम्मेदारी है। 

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए छठ पूजा से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने भी नगर निगम के अधिकारियों को घाटों की नियमित साफ-सफाई, कचरे का उठाव, जल एवं प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। 

उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री भैरवानंद झा, अखिलेश सिंह, संजय कुमार, ससी सोनी, नरेश पासवान, सुमन सांडिल्य सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Nov 12, 2026, 6:22:00 PM
नहीं रहे जेपी सेनानी पृथ्वीनाथ तिवारी, पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
नहीं रहे जेपी सेनानी पृथ्वीनाथ तिवारी, पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
Nov 12, 2026, 6:06:00 PM
उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा
उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा
Nov 12, 2026, 5:57:00 PM
अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
Nov 12, 2026, 5:48:00 PM
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व जलस्तर का लिया जायजा
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व जलस्तर का लिया जायजा
Nov 12, 2026, 5:31:00 PM
निशा भगत केस में BJP बोली-ये हमारी पहली जीत है, जब तक CBI जांच...आंदोलन जारी रहेगा
निशा भगत केस में BJP बोली-ये हमारी पहली जीत है, जब तक CBI जांच...आंदोलन जारी रहेगा
Nov 12, 2026, 5:11:00 PM
 सेक्टर-2सी में लगेंगे 11 CCTV कैमरे, दुर्गापूजा कमेटी और फल दुकानदार ने किया सहयोग
सेक्टर-2सी में लगेंगे 11 CCTV कैमरे, दुर्गापूजा कमेटी और फल दुकानदार ने किया सहयोग
Nov 12, 2026, 4:54:00 PM
कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात, बोले- निशांत को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे होगी व्यक्तिगत खुशी
कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात, बोले- निशांत को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे होगी व्यक्तिगत खुशी
Nov 12, 2026, 4:50:00 PM
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद को सफल बनाने के लिए जदयू की बैठक, ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद को सफल बनाने के लिए जदयू की बैठक, ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
Nov 12, 2026, 4:40:00 PM
छठ महापर्व को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, कार्यपालक अभियंता ने किया घाटों का निरीक्षण
छठ महापर्व को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, कार्यपालक अभियंता ने किया घाटों का निरीक्षण
Nov 12, 2026, 4:33:00 PM