योग्य लाभुकों को मिला नया राशन कार्ड, चेहरे पर लौटी मुस्कान, डीएम ने परिवारों को सौंपा कार्ड

गोपालगंज। गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा का अधिकार दिलाने की दिशा में बिहार सरकार की पहल के तहत गुरुवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में नवसृजित राशन कार्ड का वितरण किया गया।

योग्य लाभुकों को मिला नया राशन कार्ड, चेहरे पर लौटी मुस्कान, डीएम ने परिवारों को सौंपा कार्ड

गोपालगंज। गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा का अधिकार दिलाने की दिशा में बिहार सरकार की पहल के तहत गुरुवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में नवसृजित राशन कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने 12 चयनित एवं पात्र लाभुकों को स्वयं राशन कार्ड सौंपे। नया राशन कार्ड हाथ में मिलते ही लाभुकों के चेहरे पर खुशी और संतोष की मुस्कान देखने को मिली।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवसृजित राशन कार्ड एवं उचित मूल्य की दुकानों की अनुज्ञप्ति वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। इसी कार्यक्रम के तहत गोपालगंज जिले में भी चयनित लाभुकों के बीच राशन कार्ड वितरित किए गए।

इस अवसर पर डीएम समीर सौरभ ने लाभुकों को राशन कार्ड सौंपते हुए कहा कि वे जनवितरण प्रणाली के माध्यम से मिलने वाले निर्धारित खाद्यान्न एवं अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाएं।

जिला प्रशासन की ओर से पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल से गरीब, जरूरतमंद और वंचित परिवारों को खाद्य सुरक्षा मिलेगी तथा उनके जीवन में आर्थिक सहारा और सामाजिक सुरक्षा का एक नया रास्ता खुलेगा। जिला प्रशासन का प्रयास सकारत्मक है लेकिन क्या इस राशन कार्ड बनवाने वाले बिचौलिए से जिला प्रशासन को शक्ति से पेश आना चाहिए ताकि लाभुकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े! 

गोपालगंज से शंकर जी की रिपोर्ट 

Trending News

योग्य लाभुकों को मिला नया राशन कार्ड, चेहरे पर लौटी मुस्कान, डीएम ने परिवारों को सौंपा कार्ड
योग्य लाभुकों को मिला नया राशन कार्ड, चेहरे पर लौटी मुस्कान, डीएम ने परिवारों को सौंपा कार्ड
Nov 12, 2026, 6:57:00 PM
छठ पर्व को लेकर डीसी-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण
छठ पर्व को लेकर डीसी-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण
Nov 12, 2026, 6:46:00 PM
विजयीपुर के डॉ प्रमोद कुमार यादव का बिहार कारा विभाग में चयन, बने मेडिकल ऑफिसर
विजयीपुर के डॉ प्रमोद कुमार यादव का बिहार कारा विभाग में चयन, बने मेडिकल ऑफिसर
Nov 12, 2026, 6:34:00 PM
छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Nov 12, 2026, 6:22:00 PM
नहीं रहे जेपी सेनानी पृथ्वीनाथ तिवारी, पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
नहीं रहे जेपी सेनानी पृथ्वीनाथ तिवारी, पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
Nov 12, 2026, 6:06:00 PM
उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा
उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा
Nov 12, 2026, 5:57:00 PM
अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
Nov 12, 2026, 5:48:00 PM
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व जलस्तर का लिया जायजा
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व जलस्तर का लिया जायजा
Nov 12, 2026, 5:31:00 PM
निशा भगत केस में BJP बोली-ये हमारी पहली जीत है, जब तक CBI जांच...आंदोलन जारी रहेगा
निशा भगत केस में BJP बोली-ये हमारी पहली जीत है, जब तक CBI जांच...आंदोलन जारी रहेगा
Nov 12, 2026, 5:11:00 PM
 सेक्टर-2सी में लगेंगे 11 CCTV कैमरे, दुर्गापूजा कमेटी और फल दुकानदार ने किया सहयोग
सेक्टर-2सी में लगेंगे 11 CCTV कैमरे, दुर्गापूजा कमेटी और फल दुकानदार ने किया सहयोग
Nov 12, 2026, 4:54:00 PM