छठ पर्व को लेकर डीसी-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण

पलामू: छठ महापर्व को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं एसपी कपिल चौधरी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ एवं नगर निकाय के पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।

छठ पर्व को लेकर डीसी-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण

पलामू: आगामी छठ महापर्व को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ एवं नगर निकाय के पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने छठ घाटों पर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए प्रमुख घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा, प्रकाश, गहरे पानी वाले स्थानों पर डेप्थ मार्किंग तथा स्थानीय गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ छठ पर्व को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर बल दिया।वीसी के पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस क्रम में सिंगरा स्थित अमानत नदी तट, टाउन हॉल के समीप कोयल नदी तट एवं पम्पूकल नदी तट का जायजा लिया। अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पानी में बैरिकेडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन, वाहन पार्किंग तथा छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधाओं का निरीक्षण किया।

पम्पूकल नदी तट के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्थानीय ग्रामीणों से नदी में पानी की गहराई की जानकारी ली। कुछ स्थानों पर छह फीट से अधिक गहराई होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने ऐसे सभी स्थलों को चिन्हित कर रेडियमयुक्त सूचना बोर्ड लगाने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को गहरे पानी वाले स्थानों की जानकारी मिल सके। 

उन्होंने सभी छठ घाटों पर पर्याप्त संख्या में बोट एवं टायर उपलब्ध रखने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त रंजीत लाल, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सदर एसडीओ संजय पांडेय, सदर सीओ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट 

Trending News

छठ पर्व को लेकर डीसी-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण
छठ पर्व को लेकर डीसी-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण
Nov 12, 2026, 6:46:00 PM
विजयीपुर के डॉ प्रमोद कुमार यादव का बिहार कारा विभाग में चयन, बने मेडिकल ऑफिसर
विजयीपुर के डॉ प्रमोद कुमार यादव का बिहार कारा विभाग में चयन, बने मेडिकल ऑफिसर
Nov 12, 2026, 6:34:00 PM
छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Nov 12, 2026, 6:22:00 PM
नहीं रहे जेपी सेनानी पृथ्वीनाथ तिवारी, पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
नहीं रहे जेपी सेनानी पृथ्वीनाथ तिवारी, पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
Nov 12, 2026, 6:06:00 PM
उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा
उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा
Nov 12, 2026, 5:57:00 PM
अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
Nov 12, 2026, 5:48:00 PM
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व जलस्तर का लिया जायजा
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व जलस्तर का लिया जायजा
Nov 12, 2026, 5:31:00 PM
निशा भगत केस में BJP बोली-ये हमारी पहली जीत है, जब तक CBI जांच...आंदोलन जारी रहेगा
निशा भगत केस में BJP बोली-ये हमारी पहली जीत है, जब तक CBI जांच...आंदोलन जारी रहेगा
Nov 12, 2026, 5:11:00 PM
 सेक्टर-2सी में लगेंगे 11 CCTV कैमरे, दुर्गापूजा कमेटी और फल दुकानदार ने किया सहयोग
सेक्टर-2सी में लगेंगे 11 CCTV कैमरे, दुर्गापूजा कमेटी और फल दुकानदार ने किया सहयोग
Nov 12, 2026, 4:54:00 PM
कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात, बोले- निशांत को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे होगी व्यक्तिगत खुशी
कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात, बोले- निशांत को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे होगी व्यक्तिगत खुशी
Nov 12, 2026, 4:50:00 PM