दुनिया को अलविदा कह गये 'अंग्रेज़ों के ज़माने के जेलर'; गोवर्धन असरानी का 84 वर्ष की आयु में निधन

दुनिया को अलविदा कह गये 'अंग्रेज़ों के ज़माने के जेलर'; गोवर्धन असरानी का 84 वर्ष की आयु में निधन

दुनिया को अलविदा कह गये 'अंग्रेज़ों के ज़माने के जेलर'; गोवर्धन असरानी का 84 वर्ष की आयु में निधन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Oct 21, 2025, 10:23:00 AM

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी, जिन्होंने फिल्म शोले में “अंग्रेजों के ज़माने के जेलर” वाला अमर किरदार निभाया था, अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे 84 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। बीते कुछ दिनों से वह अस्वस्थ चल रहे थे और फेफड़ों में पानी भरने के कारण अस्पताल में भर्ती थे।

असरानी के मैनेजर बाबूभाई थिबा ने बताया कि अभिनेता ने अपनी मृत्यु से पहले पत्नी से आग्रह किया था कि उनके निधन की सूचना अंतिम संस्कार के बाद ही दी जाए, क्योंकि वे कोई हलचल नहीं चाहते थे। उनकी यह इच्छा सम्मानपूर्वक पूरी की गई और सोमवार को ही मुंबई के सांताक्रूज स्थित शांतिनगर श्मशान घाट में चुपचाप उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें केवल परिवार के 15-20 सदस्य उपस्थित थे।

करीब छह दशकों के करियर में असरानी ने 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। शोले, अभिमान, चुपके चुपके, छोटी सी बात और भूल भुलैया जैसी फिल्मों में उनके यादगार किरदारों ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी।

1 जनवरी 1941 को जयपुर में जन्मे असरानी के पिता का कालीनों का कारोबार था, मगर उनका रुझान बचपन से ही फिल्मों की ओर था। राजस्थान कॉलेज, जयपुर से स्नातक होने के बाद वे ऑल इंडिया रेडियो में वॉइस आर्टिस्ट के रूप में कार्यरत रहे।

साल 1960 में उन्होंने साहित्य कलाभाई ठक्कर संस्थान में अभिनय की शिक्षा ली और 1964 में पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (FTII) में दाखिला लिया। कोर्स पूरा करने के बाद उन्हें पहली फिल्म हरे कांच की चूड़ियां (1967) में मौका मिला। जल्द ही ऋषिकेश मुखर्जी ने उन्हें सत्यकाम (1969) में कास्ट किया, जिससे उन्हें पहचान मिली।

1971 में रिलीज हुई गुड्डी से असरानी की किस्मत चमक उठी, और उसके बाद वे हिंदी सिनेमा के सबसे प्रिय हास्य कलाकारों में गिने जाने लगे।

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM