महिला का हाथ पकड़कर पवन सिंह ने काटा केक, मांग में सिंदूर देख यूजर्स बोले- ये तीसरी वाली तो नहीं

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन बर्थ-डे सेलिब्रेशन से ज्यादा चर्चा में उनका एक वीडियो आ गया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है

पवन सिंह

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन बर्थ-डे सेलिब्रेशन से ज्यादा चर्चा में उनका एक वीडियो आ गया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और पवन सिंह की कथित तीसरी शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

दरअसल, सामने आए वीडियो में पवन सिंह केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कुछ अस्थिर से दिखाई देते हैं, जिसको लेकर लोग उन्हें नशे में होने का दावा कर रहे हैं। उनके पास एक महिला खड़ी है, जिसकी मांग में सिंदूर साफ नजर आ रहा है। केक काटने से पहले पवन सिंह हाथ जोड़ते हैं, फिर चाकू उठाते हैं। इस दौरान वह लड़खड़ाते हुए दिखते हैं, जिसे देखकर पास खड़ी महिला उन्हें संभालती है।

केक काटते वक्त पवन सिंह एक हाथ महिला के कंधे पर रखते हैं और दूसरे हाथ से महिला का हाथ पकड़कर केक काटते हैं। इसी पल को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि यह उनकी तीसरी पत्नी हो सकती हैं, तो कुछ का कहना है कि पवन सिंह ने चुपचाप शादी कर ली है।

हालांकि, इस वीडियो को लेकर पवन सिंह की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न ही शादी को लेकर किसी तरह की पुष्टि हुई है। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग अपने-अपने अंदाज में इसे लेकर अटकलें लगा रहे हैं।

वहीं, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पवन सिंह का बर्थडे मनाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है।

इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा 'हैप्पी बर्थडे भगवान आपकी सारी इच्छा पूरी करे।' पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाद बिहार चुनाव के बीच छाया हुआ था। अब उनका अपने पति के लिए यह पोस्ट चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

ज्योति सिंह के शेयर किए गए वीडियो में पवन सिंह चारों ओर अपने टीम और सह कलाकारों से घिरे हुए हैं। वह सबसे पहले हाथ जोड़कर सभी को प्रणाम करते हैं। कोई उन्हें बर्थ-डे कैप पहना रहा है तो कोई उनका बर्थ-डे कैंडल जला रहा है।

Trending News

मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
Oct 18, 2026, 8:36:00 AM