नए साल में नया लुक, प्रेम सिंह की नई फिल्म ‘जोरू के गुलाम’ की हुई धमाकेदार शुरुआत

नए साल की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक खुशखबरी लेकर आई है। लोकप्रिय अभिनेता प्रेम सिंह ने नए लुक और नई ऊर्जा के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘जोरू के गुलाम’ की शूटिंग का शुभारंभ कर दिया है

प्रेम सिंह की नई फिल्म ‘जोरू के गुलाम’ की हुई धमाकेदार शुरुआत

नए साल की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक खुशखबरी लेकर आई है। लोकप्रिय अभिनेता प्रेम सिंह ने नए लुक और नई ऊर्जा के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘जोरू के गुलाम’ की शूटिंग का शुभारंभ कर दिया है। फिल्म का मुहूर्त पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, जिसके बाद शूटिंग शुरू कर दी गई। इस मौके पर प्रेम सिंह ने अपने प्रशंसकों से फिल्म के लिए प्यार और आशीर्वाद देने की अपील की। 

प्रेम सिंह ने कहा कि नए साल में नई फिल्म ‘जोरू के गुलाम’ की शुरुआत उनके लिए बेहद खास है। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि दर्शकों के दिल से जुड़ने वाली कहानी है। उन्होंने कहा कि नया लुक, नई सोच और नई जिम्मेदारी के साथ वह इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं और दर्शकों का प्यार व आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। प्रेम सिंह ने भरोसा जताया कि ‘जोरू के गुलाम’ परिवार के साथ बैठकर देखी जाने वाली एक मजेदार और यादगार फिल्म साबित होगी।

फिल्म का टाइटल ‘जोरू के गुलाम’ सुनते ही दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म हंसी, मनोरंजन और पारिवारिक भावनाओं से भरपूर होगी। नए साल में नई जिम्मेदारी के साथ शुरू हुई यह फिल्म दर्शकों को एक अलग तरह का मजेदार सिनेमाई अनुभव देने वाली है, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ सामाजिक ताने-बाने को भी हल्के-फुल्के अंदाज़ में पेश किया जाएगा।

सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता सुरिंदर यादव हैं, जबकि निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभाली है। फिल्म की कहानी और पटकथा शमशेर सेन ने लिखी है, वहीं गीत और संगीत का जिम्मा सुनील झा के हाथों में है। अनुभवी टीम के साथ फिल्म से मनोरंजन की पूरी उम्मीद की जा रही है।

‘जोरू के गुलाम’ में प्रेम सिंह के साथ रक्षा गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में विनोद मिश्रा, कंचन मिश्रा, मनोज द्विवेदी, प्रियंका शर्मा, अनिता रावत, रिंकू, आयुषी सहित कई जाने-पहचाने चेहरे अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कलाकारों का यह मिश्रण फिल्म को और भी दिलचस्प बनाने वाला है। फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा हैं।

प्रेम सिंह ने  उम्मीद जताई कि ‘जोरू के गुलाम’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। फिल्म की शूटिंग तेज़ी से शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसे बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी है।

Trending News

मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
Oct 18, 2026, 8:36:00 AM