केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, 52 प्रतियोगियों के बीच जीता खिताब
केरल की 19 साल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। खिताब जीतने के बाद अब कैजिया प्यूर्टो रिको में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

केरल की 19 साल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जयपुर में आयोजित एक भव्य इवेंट में कैजिया ने यह खिताब अपने नाम किया। खिताब जीतने के बाद अब कैजिया प्यूर्टो रिको में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
गुलाबी नगरी के नाम से फेसम जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के भव्य ग्रैंड फिनाले में 19 वर्षीय केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया। नेशनल लेवल के इस कंपीटिशन के ग्रैंड फिनाले में देश के अलग अलग राज्यों से प्रतिनिधित्व कर रही 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर अप रही। कैजिया ने अपने अंदाज और बुद्धिमत्ता से खिताब अपने नाम किया। इस बेहद कडे मुकाबले में केरल और तमिलनाडु की प्रतिभागी की शीर्ष दो स्थानों तक पहुंचने में सफल हो सकी। इसमें केरल की कैजिया ने बाजी मारी। कैजिया को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की विजेता मणिका विश्वकर्मा ने ताज पहनाया।
इस इवेंट के अंतिम चरण में केरल की कैजिया के अलावा, तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ शामिल थीं। इन सभी फाइनलिस्ट के सामने लास्ट राउंड में 40 सेकेंड दिए गए थे, जिनमें उनको अपना क्लोजिंग रिमार्क पेश करना था। सभी प्रतिभागियों ने अपने भविष्य के नजरिए, जीवन की चुनौतियों और मिस यूनिवर्स इंडिया तक पहुंचने के सफर को अपने जवाबों में प्रभावी तरीके से शामिल किया.
इवेंट में विनर कैजिया लिज मैजो रही, जबकि फर्स्ट रनर अप तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश, सेकंड रनर अप गुजरात की अनुश्री सतवालेकर, थर्ड रनर अप महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव जबकि फोर्थ रनर अप उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ रही। कैजिया अब इस साल के आखिर में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।











