परिवार के लोग नींद में थे, तभी भरत तिवारी के घर पहुंचे MLC पवन सिंह, बहन ने बांधी राखी

भोजपुरी फिल्मों के स्टार और बिहार विधान परिषद के सदस्य पवन सिंह अचानक सुबह चार बजे भरत तिवारी के घर पहुंचे। भरत तिवारी की बहन ने पवन सिंह के कलाई पर राखी बांधी और अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए गुहार लगाई।

परिवार के लोग नींद में थे, तभी भरत तिवारी के घर पहुंचे  MLC पवन सिंह, बहन ने बांधी राखी

भोजपुरी फिल्मों के स्टार और बिहार विधान परिषद के सदस्य पवन सिंह अचानक सुबह चार बजे भरत तिवारी के घर पहुंचे। भोजपुरी सुपरस्टार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।  सुबह 4:00 बजे भोर में अचानक पवन सिंह भरत तिवारी के घर पहुंच गए, जिस समय परिवार के लोग अभी नींद में ही थे। यहां उन्होंने पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की और करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक उनके साथ रहे। इस दौरान भरत तिवारी की बहन ने पवन सिंह के कलाई पर राखी बांधी और अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए गुहार लगाई। इस दौरान थोड़ी देर के लिए पवन सिंह भी भावुक हो गए और उन्होंने बहन को भरोसा दिलाया इस राखी के बदले वह भाई को न्याय दिलाने के लिए हर समय परिवार का सहयोग करेंगे एवं अंतिम दम तक लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।

पवन सिंह ने भरत तिवारी के पिता मां भाई बहन सभी लोगों से मुलाकात कर घटना के संदर्भ में बातचीत की और कहा कि वह उनके घर के परिवार के सदस्य हैं उनके बेटे हैं भरत तिवारी उनका भाई था और उसको न्याय दिलाने को लेकर वह अंतिम दम तक लड़ाई लड़ने का काम करेंगे, भरत तिवारी के परिजनों द्वारा न्याय की मांग करने पर पवन सिंह ने उनका भरोसा दिलाया कि इस सरकार में उनको जरूर न्याय मिलेगा क्योंकि भरत ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम किया था और परिवार के साथ इस लड़ाई को वह आगे ले जाने का काम करेंगे। 

अचानक सुबह में भरत तिवारी के घर पवन सिंह के पहुंचते ही आसपास के लोगों की काफी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि पवन सिंह को पहले यहां आना था लेकिन व्यस्तता की वजह से वह नहीं पहुंच सके थे।  जिसके बाद अचानक वह सुबह में भरत के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। वहीं  घर वालों से मुलाकात करके पवन सिंह ने भरोसा दिलाया कि घटना की न्यायिक जांच हो रही है परिवार वालों को भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि उनको न्याय जरूर मिलेगा। 

बता दें कि बीते 17 जून को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में  पुलिस मुठभेड़ में कथित तौर पर गोली लगने से भरत तिवारी की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही भरत तिवारी के परिजन और समर्थक लगातार मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं।  परिवार की ओर से पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए जाते रहे हैं, जबकि मामले की जांच को लेकर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं। पवन सिंह के अचानक भरत तिवारी के घर पहुंचने से परिजनों में एक बार फिर न्याय की उम्मीद जगी है। 

Trending News

जालौन के डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठे मुकेश सहनी
जालौन के डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठे मुकेश सहनी
Aug 24, 2026, 1:21:00 PM
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास समेत चार घरों में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, राजेश राम ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास समेत चार घरों में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, राजेश राम ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Aug 24, 2026, 1:09:00 PM
मोबाइल सिम के लिए लागू हुआ नया नियम, रखनी होगी सावधानी
मोबाइल सिम के लिए लागू हुआ नया नियम, रखनी होगी सावधानी
Aug 24, 2026, 12:56:00 PM
सपनों की पटरी पर अटका हथुआ-भटनी रेलखंड, भोरे की जनता कब तक सहेगी अनदेखी
सपनों की पटरी पर अटका हथुआ-भटनी रेलखंड, भोरे की जनता कब तक सहेगी अनदेखी
Aug 24, 2026, 12:48:00 PM
सावन की अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का महासैलाब, भगदड़ मचने की उड़ी अफवाह, DM-SP..
सावन की अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का महासैलाब, भगदड़ मचने की उड़ी अफवाह, DM-SP..
Aug 24, 2026, 12:23:00 PM
बर्थडे पार्टी में डांस करने गई डांसर के साथ दुष्कर्म का आरोप, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
बर्थडे पार्टी में डांस करने गई डांसर के साथ दुष्कर्म का आरोप, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Aug 24, 2026, 12:15:00 PM
देवी मंडप में 68वां सालाना गांव गुलजारी पूजन समारोह संपन्न, भंडारा व रात्रि जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
देवी मंडप में 68वां सालाना गांव गुलजारी पूजन समारोह संपन्न, भंडारा व रात्रि जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Aug 24, 2026, 12:14:00 PM
परिवार के लोग नींद में थे, तभी भरत तिवारी के घर पहुंचे  MLC पवन सिंह, बहन ने बांधी राखी
परिवार के लोग नींद में थे, तभी भरत तिवारी के घर पहुंचे MLC पवन सिंह, बहन ने बांधी राखी
Aug 24, 2026, 12:04:00 PM
शौच करने गई महिला पर तेंदुए का हमला, इलाके में मची चीख पुकार
शौच करने गई महिला पर तेंदुए का हमला, इलाके में मची चीख पुकार
Aug 24, 2026, 11:46:00 AM
मंत्री के घर के पास बांध में कटाव, भागे-भागे पहुंचे DM, नवगछिया की ओर बढ़ रहा पानी
मंत्री के घर के पास बांध में कटाव, भागे-भागे पहुंचे DM, नवगछिया की ओर बढ़ रहा पानी
Aug 24, 2026, 11:29:00 AM