जालौन के डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठे मुकेश सहनी

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी से जुडी बडी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश के जालौन शहर के डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गये हैं।

जालौन के डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठे मुकेश सहनी

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी से जुडी बडी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश के जालौन शहर के डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गये हैं। बताया जा रहा है कि सहनी ने प्रशासनिक स्तर पर अंतिम वक्त में उठाये गए कदम के विरोध में धरना दिया है।

पार्टी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मुकेश सहनी का जालौन शहर में कार्यक्रम आयोजित था। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी के यूपी ईकाई के नेताओं के द्वारा औपचारिका पूरी कर के अनुमति मांगी गयी थी। लेकिन पार्टी का कहना है कि जिला प्रशासन की तरफ से अंतिम वक्त में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर दी गयी अनुमति को रद्द कर दिया गया। प्रशासनिक स्तर पर उठाए गए इस कदम का मुकेश सहनी ने विरोध किया और जालौन के जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गये। सहनी के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक और पार्टी के नेता भी उपस्थित हैं।

इधर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि मुकेश सहनी की तरफ से प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तय नियमों का पालन किया जा रहा है, बावजूद अंतिम वक्त में इस तरह का निर्णय समझ से परे है। उनका यह भी कहना था कि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी यूपी के दूसरे जिलों में मुकेश सहनी के कार्यक्रमों को लेकर इस तरह के कदम प्रशासन द्वारा उठाये जा चुके हैं। जिसका उनकी पार्टी ने कडा विरोध भी किया था।

Trending News

TRE 4 में PT-Mains और नेगेटिव मार्किंग पर  BPSC का बड़ा ऐलान, परीक्षा की तारीख पर भी आया अपडेट..
TRE 4 में PT-Mains और नेगेटिव मार्किंग पर BPSC का बड़ा ऐलान, परीक्षा की तारीख पर भी आया अपडेट..
Aug 24, 2026, 2:35:00 PM
पहले चीनी की मिठास हुई कडवी, अब आंसू निकाल रहा प्याज, कीमतों में आया उछाल
पहले चीनी की मिठास हुई कडवी, अब आंसू निकाल रहा प्याज, कीमतों में आया उछाल
Aug 24, 2026, 2:33:00 PM
MMDR एक्ट पर अर्जुन मुंडा का हमला, बोले-सेस नहीं नीलामी से बढ़ाएं राजस्व
MMDR एक्ट पर अर्जुन मुंडा का हमला, बोले-सेस नहीं नीलामी से बढ़ाएं राजस्व
Aug 24, 2026, 2:16:00 PM
छात्रों को लेकर सीएम सम्राट ने लिए तीन बड़े फैसले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर CM की बड़ी घोषणा
छात्रों को लेकर सीएम सम्राट ने लिए तीन बड़े फैसले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर CM की बड़ी घोषणा
Aug 24, 2026, 1:37:00 PM
'बिहार विद्या साथी' ऐप से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, 24X7 शिक्षक ऑनलाइन होंगे उपलब्ध : सीएम
'बिहार विद्या साथी' ऐप से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, 24X7 शिक्षक ऑनलाइन होंगे उपलब्ध : सीएम
Aug 24, 2026, 1:33:00 PM
जालौन के डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठे मुकेश सहनी
जालौन के डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठे मुकेश सहनी
Aug 24, 2026, 1:21:00 PM
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास समेत चार घरों में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, राजेश राम ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास समेत चार घरों में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, राजेश राम ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Aug 24, 2026, 1:09:00 PM
मोबाइल सिम के लिए लागू हुआ नया नियम, रखनी होगी सावधानी
मोबाइल सिम के लिए लागू हुआ नया नियम, रखनी होगी सावधानी
Aug 24, 2026, 12:56:00 PM
सपनों की पटरी पर अटका हथुआ-भटनी रेलखंड, भोरे की जनता कब तक सहेगी अनदेखी
सपनों की पटरी पर अटका हथुआ-भटनी रेलखंड, भोरे की जनता कब तक सहेगी अनदेखी
Aug 24, 2026, 12:48:00 PM
सावन की अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का महासैलाब, भगदड़ मचने की उड़ी अफवाह, DM-SP..
सावन की अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का महासैलाब, भगदड़ मचने की उड़ी अफवाह, DM-SP..
Aug 24, 2026, 12:23:00 PM